Priya Saroj Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह जिस तरह हाथ में बल्ला थामे एक से बढ़कर एक शॉट लगाते हैं। अब इसका असर उनकी होने वाली दुल्हनिया और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के ऊपर भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रिया सरोज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रही है।
वीडियो देखकर आपको भी ऐसा लगेगा कि प्रिया पर पूरी तरह से रिंकू सिंह का रंग चढ़ चुका है, तभी तो राजनीति का मैदान छोड़कर प्रिया हाथ में बल्ला थामे क्रिकेट के मैदान पर उतर आई। हाथ में बैट लिए प्रिया सरोज के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान नजर आ रही थी।
वायरल हो रहा Priya Saroj का ये वीडियो
दरअसल, ये वायरल वीडियो वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम का है। समाजवादी पार्टी की संसद एक क्रिकेट मैच के आयोजन के दौरान वहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। इसी दौरान वह अपने आप को बल्लेबाजी करने से रोक नहीं पाई। पहली बार बल्लेबाजी करते हुए प्रिया बॉल को मिस कर जाती है, लेकिन दूसरी बार वह दमदार शॉट लगाती है।
सांसद , प्रिया सरोज जी क्रिकेट खेलती हुई 🤗🏏 pic.twitter.com/yYJf9nIk43
— Aadhya Yadav (@Aadhyayadavv) June 18, 2025
शिवपुरी मिनी स्टेडियम के उद्घाटन के लिए प्रिया सरोज को वहां आमंत्रण दिया गया था जिनका क्रिकेट खेलने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारों तरफ से प्रिया को लोगों ने घेर रखा है जिनके पास सुरक्षा का भी काफी सख्त पहरा है। खुले बालों में सफेद रंग की सूट पहनकर हाथ में बल्ला थामे प्रिया सरोज क्रिकेट खेलते हुए काफी खुश नजर आई।
इसी साल दोनों करने वाले हैं शादी
शिवपुरी मिनी स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान जिस तरह प्रिया सरोज ने क्रिकेट खेला, उसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस यह भी कहने लगे हैं कि रिंकू सिंह को एक सही जोड़ीदार मिली है। आपको बता दें कि 8 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने लखनऊ में मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज और नामी नेता पहुंचे। सगाई के दौरान रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को जमकर एक दूसरे के साथ डांस करते हुए देखा गया और इस साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।