RCB vs MI: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच; इस टीम का पलड़ा भारी

आईपीएल 2023 में रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। पिछले सीजन शर्मनाम प्रदर्शन करने वाली मुंबई की कोशिश इस साल जीत के साथ आगाज करने पर होगी।

New Update
Rohit Sharma, Faf du Plessis

Rohit Sharma, Faf du Plessis: Image credit: google

RCB vs MI, RCB vs MI head to head, RCB vs MI live streaming, Virat Kohli, Rohit Sharma, Faf du Plessis: आईपीएल 2023 में रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) से होगा। पिछले सीजन शर्मनाम प्रदर्शन करने वाली मुंबई की कोशिश इस साल जीत के साथ आगाज करने पर होगी। वहीं आरसीबी को जोश हेजलवुड की कमी खलेगी। इंजरी के चलते वह 16वें सीजन के कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह के बिना ही मैदान पर उतरेगी। ऐसे में पांच बार की चैंपियन टीम का गेंदबाजी डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर हो सकता है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़े क्या हैं और मैच कब, कहां देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच कब होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच रविवार, 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच कहां होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच कब शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 7 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच टीवी पर कैसे देखें?

आईपीएल 2023 के सभी मैचों का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

आईपीएल 2023 के सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर देखी जा सकती है। खेल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए आप हारी वेबसाइट स्पोर्ट्स यारी और यूट्यूब पर भी विजिट कर सकते हैं। 

MI का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक 32 मैच खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 19 जीते हैं, वहीं आरसीबी ने 13 में जीत दर्ज की है। 

संभावित प्लेइंग 11

  • आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फिन एलन, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, करण शर्मा, डेविड विली।
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला।

ये भी पढ़ें: PBKS vs KKR: Shikhar Dhawan ने की विराट की बराबरी, खास क्लब में शामिल

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: मार्करम के बिना उतरेगी हैदराबाद, देखें कैसी होगी प्लेइंग 11

Latest Stories