RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ दिया है।
विराट कोहली की RCB बनी मोस्ट वैल्युएबल फ्रेंचाइजी, MI और CSK को पछाड़ा; IPL का वैल्यूएशन 158,000 करोड़ के पार

RCB Most Valuable Franchise: आईपीएल 2025 में पहला खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मोस्ट वैल्युएबल फ्रेंचाइजी बन गई है। विराट कोहली वाली आरसीबी ने वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ दिया है। वहीं आईपीएल के वैल्यूएशन में भी तगड़ा इजाफा हुआ है।
वर्ल्ड निवेश बैंक हाउलिहान लोकी की रिपोर्ट में बताया गया कि पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी ने वैल्यू के मामले में 5-5 आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ा है।
आरसीबी बनी मोस्ट वैल्युएबल फ्रेंचाइजी
2024 में आरसीबी की वैल्यू 227 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जो 2025 में बढ़कर 269 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस 242 मिलियन के साथ दूसरा और चेन्नई सुपर किंग्स 235 के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है।

आईपीएल की वैल्यूएशन में भी हुआ तगड़ा इजाफा
रिपोर्ट में बताया गया कि आईपीएल की वैल्यूएशन 12.9% की दर से हर साल बढ़ कर 2025 में 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 158,000 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं आईपीएल की स्टैंड-अलोन ब्रांड वैल्यू 13.8% की दर से बढ़कर 3.9 बिलियन डॉलर हो गई है।

पंजाब किंग्स को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
बता दें कि आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचकर रनरअप रहने वाली पंजाब किंग्स का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। फ्रेंचाइजी की वैल्यू 39.6% की दर से बढ़कर 141 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है।
आरसीबी ने रचा था इतिहास
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 के सीजन में इतिहास रचते हुए अपना पहला खिताब जीता था। टीम ने 18 सालों के सूखो को खत्म किया था। बेंगलुरु के यह कमाल रजत पाटीदार की कप्तानी में किया था। पाटीदार से पहले विराट कोहली सहित कई दिग्गजों ने टीम की कमान संभाली लेकिन खिताब नहीं जितवा सके। 2025 से पहले टीम ने 3 बार फाइनल भी खेला था।