IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ लंबा छक्का लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह शार्ट 3 मई को आईपीएल 2025 के 52वें मैच में देखने को मिला।
109 मीटर... Ravindra Jadeja ने RCB के खिलाफ जड़ा 'सुपर सिक्स', वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप! बनाया सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja Hits IPL 2025 Longest Six: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 52वां मैच बेहद खास और रोमांचक रहा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला गया। जो 3 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच हाई स्कोरिंग मैच था। जिसका पीछा चेन्नई को करना था, लेकिन चेन्नई इसका पीछा करने में नाकाम रही। टीम के लिए रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार पारी खेली।
लेकिन रवींद्र जडेजा की शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। फिर भी जडेजा का एक शॉट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह शॉर्ट एक 109 मीटर लंबा छक्का था जो रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
रवींद्र जडेजा का 109 मीटर लंबा छक्का
16.5वें ओवर में लुंगी एनगिडी ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को गेंद फेंकी। जडेजा ने इस पर जोरदार छक्का जड़ा। गेंद सीधे डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर गिरी। यह 109 मीटर लंबा छक्का था। यह लो फुल टॉस गेंद थी, जडेजा ने पूरी ताकत से बल्ला घुमाया और गेंद को बहुत दूर भेज दिया था। यह आईपीएल 2025 का सबसे लंबा छक्का था।
आईपीएल 2025 में सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट
- 109 मीटर - रवींद्र जडेजा बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 107 मीटर - हेनरिक क्लासेन बनाम मुंबई इंडियंस
- 106 मीटर - आंद्रे रसेल बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 106 मीटर - अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब किंग्स
- 105 मीटर - फिल सॉल्ट बनाम गुजरात टाइटंस
- 105 मीटर - ट्रेविस हेड बनाम राजस्थान रॉयल्स
- 102 मीटर - निकोलस पूरन बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स
- 102 मीटर - अनिकेत वर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 100 मीटर - टिम डेविड बनाम पंजाब किंग्स
Ravindra Jadeja का बेंगलुरु के खिलाफ प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार पारी खेली। पहले उन्होंने आयुष म्हात्रे के साथ 114 रनों की बड़ी साझेदारी की। इसके बाद जडेजा ने एमएस धोनी के साथ मिलकर 29 रन बनाए। बेंगलुरु के खिलाफ इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 171.11 के स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।