Ravindra Jadeja Celebration: रवींद्र जडेजा की अंपायर के सामने जश्न मनाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानिए आखिर क्यों जडेजा ने मैच के बीच में ऐसा किया।
'जिस घड़ी का था इंतजार, आ ही गया वो पल...' लाइव मैच में किस बात का जश्न मनाने लगे रविंद्र जडेजा? अंपायर ने भी हंसते हुए थपथपाई पीठ, VIDEO

Ravindra Jadeja Celebration: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के मैदान में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत कर चुकी थी।
चौथे दिन के खेल की समाप्ति और पांचवें दिन लंच तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन पार कर लिए थे। ऐसे में गेंदबाजों के लिए चुनौती और भी बड़ी हो गई थी। इसी बीच रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और अंपायर के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जडेजा अंपायर के सामने जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
रवींद्र जडेजा ने क्यों मनाया जश्न?
मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या मैदान पर देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, भारतीय गेंदबाज बॉल की हालत को लेकर बार-बार अंपायर से शिकायत कर रहे थे। कई बार प्रयास करने के बाद आखिरकार अंपायर ने गेंद बदलने की मंजूरी दे दी।
जैसे ही अंपायर ने नई गेंद देने का फैसला किया, रवींद्र जडेजा खुशी से झूम उठे और उन्होंने मैदान पर ही एक छोटा सा जश्न मना डाला। वह मुस्कुराते हुए अंपायर के सामने खड़े हो गए और हाथ हवा में उठाकर ‘विक्ट्री साइन’ दिखाया। अंपायर भी यह देखकर मुस्कुरा उठे और मजाकिया अंदाज में जडेजा की पीठ थपथपाई।
ಇವಾಗ ವಿಕೆಟ್ ಬೀಳುವ ಸಾಧ್ಯತೆ ಇದೆಯಾ?🧐
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) June 24, 2025
📲 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #ENGvIND | 1st Test | Day 5 | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ JioHotstar ನಲ್ಲಿ#TeamIndia #RavindraJadeja pic.twitter.com/QnH03rw9DF
भारत की मुश्किलें बढ़ी
चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 364 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बेहद संयमित बल्लेबाज़ी की है। इस खबर के लिखे जाने तक इंग्लैंड बिना किसी नुकसान के 125 रन बना चुका है। बेन डकेट और जैक क्रॉली इस वक्त अर्धशतक जड़कर क्रीज पर टिके हुए हैं।