/sportsyaari/media/media_files/tmAYGCeSt8C9mmEx2APM.jpg)
Virat kohli, image twitter
IPL 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। बतौर ओपनर 11 मैचों में अब तक वह 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, इसके बाद भी उनकी आलोचना की जा रही है। आलोचना की वजह और कुछ नहीं बस कोहली का स्ट्राइक रेट है। एक बार फिर से पूर्व आरसीबी कैप्टन के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Virat Kohli के लिए अभिशाप है 120 से नीचे का स्ट्राइक रेट, हर बार हार जाती है टीम
पिछले कुछ मैचों में किया निराश
मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली बल्ले से फ्लॉप रहे और 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 46 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी। इस पारी के बाद विराट के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल उठे थे और आरसीबी को भी हार का सामना करना पड़ा था।
LSG के खिलाफ भी कोहली 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। विराट कोहली धीमे स्ट्राइक रेट के बीच पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने कोहली को खास सलाह दी है।
सामने आया शास्त्री का बयान
ESPN क्रिकइन्फो से बातचीत में शास्त्री ने कहा,
"एक बार बल्ला चलने लगे, तो बदलो मत। बाकियों की चिंता ना करो। विराट को मेरा यही संदेश होगा। उन्हें अपना काम करने दो T20 गेम में। आपको बहुत सारे बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होती। अगर आप कूटते रहोगे तो यही काफी है। इस बात का सबसे सही उदाहरण फिल सॉल्ट थे। आपने देखा कि उन्होंने कैसी बैटिंग की। एक बार उन्होंने पिटाई शुरू की, तो फिर नहीं रुके।''
उन्होंने आगे कहा,
''इससे बाकी बल्लेबाजों से प्रेशर हट जाता है। वहां मार्श हों या रूसो, सभी धो रहे थे। इसलिए यह कुछ ऐसा है जो विराट भी कर सकते हैं। एक बार पिटाई शुरू कर दें तो रुकें मत। कोशिश करिए और चलते रहिए।"
ये भी पढ़ें- लड़ाई के बाद केएल राहुल और विराट कोहली के बीच क्या हुई बात? Suresh Raina ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें- रातों-रात लिया गया एक्शन... कोहली-गंभीर को BCCI ने सुनाई कड़ी सजा, नवीन-उल-हक पर लगा जुर्माना