मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। 68 सदस्यीय भारतीय दल, जिसमें 42 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल थीं, ने कुल 55 पदक अपने नाम किए। इनमें 8 स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 21 देशों की प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया। यह भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की हैं। उन्होंने लिखा “कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हमारे भारतीय दल को बधाई! हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों ने असाधारण 55 पदक जीतकर हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है, जो इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने पूरे देश को, खासकर खेलों के प्रति जुनून रखने वालों को प्रेरित किया है।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

सोमवार को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर भारतीय दल के खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "आपकी इस उपलब्धि ने न केवल आपको, बल्कि पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है। भारतीय खेल जगत प्रगति के सही रास्ते पर है, और आपकी मेहनत ने देश का मान बढ़ाया है।"

पिछले प्रदर्शन की तुलना में बड़ी छलांग

2015 में ताइवान में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में भारतीय टीम ने सिर्फ 5 पदक (2 स्वर्ण और 3 रजत) जीते थे और कुल मिलाकर नौवें स्थान पर रही थी। इस बार न केवल खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ, बल्कि उनके प्रदर्शन में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला।

भारतीय टीम की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि देश में खेलों के प्रति जागरूकता और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का सकारात्मक असर हो रहा है। अब सभी की नजरें भविष्य में भारत के ऐसे ही और शानदार प्रदर्शन पर होंगी।

READ MORE HERE :

IND vs AUS 2nd Test: Mohammed Siraj ने खोली ट्रेविस हेड की पोल, कहा 'हेड झूठ बोल रहा है...'

IND vs AUS 2nd Test Match: मोहम्मद सिराज के साथ मैदान पर हुई झड़प पर Travis Head ने दिया मुँहतोड़ जवाब

Travis Head को आउट करने के बाद Mohammed Siraj ने गालियों के साथ दी विदाई! देखें वीडियो

IND vs AUS 2nd Test Match: बुमराह और सिराज के 4-4 विकेट की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 337 रनों पर किया ऑलऑउट

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।