PM Narendra Modi Congratulation Gukesh Dommaraju: भारत के युवा खिलाड़ी गुकेश डोमाराजू ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 में कमाल का कारनामा किया है। उन्होंने 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ अब उनकी पूरी दुनिया में खूब चर्चा हो रही है। इस खिलाड़ी की सराहना करने से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को नहीं रोक पाए हैं। उन्होंने इस खिलाड़ी की उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gukesh Dommaraju को दी बधाई

नरेंद्र मोदी ने इस युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए लिखा कि "ऐतिहासिक और प्रशंसा करने पल। गुकेश डी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। ये उनकी अद्भुत प्रतिभा, कड़ी मेहनत और उनके अटूट संकल्प का परिणाम है। उनकी जीत ने चेस के इतिहास में उनका नाम दर्ज कराया है। उनकी इस सफलता की कहानी से वे लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाले हैं। उनके भविष्य के लिए मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराया

दरअसल, विश्व चेस चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में चीन के अनुभवी खिलाड़ी डिंग लिरेन को हराया है। लिरेन पिछली बार के विश्व विजेता रहे थे और उन्हें अब भारत के 18 वर्षीय खिलाड़ी ने शतरंज की चाल में मात दी है। गुकेश ने 14वें राउंड में लीरेन को हराया और इसी के साथ वे इस टाइटल को अपने नाम करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

गुकेश ने इससे पहली भी ओलंपियाड में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद अब इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भी अपने देश का झंडा गाड़ दिया है। उन्होंने इस टाइटल को भारत के लिए 12 सालों बाद जीता है। उनसे पहले साल 2012 में विश्वनाथन आनंद ने इस टाइटल को अपने नाम किया था। अब भारत के लिए इस खिलाड़ी ने भी 12 सालों बाद इस टाइटल अपने नाम किया है।

गुकेश इस टाइटल को जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 11 सालों की उम्र में ही सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में चैंपियनशिप जीतने का सपना देखा था। अब इस खिलाड़ी ने अपने उस सपने को हकीकत में बदल दिया है।

READ MORE HERE :

IND vs AUS 2nd Test: Mohammed Siraj ने खोली ट्रेविस हेड की पोल, कहा 'हेड झूठ बोल रहा है...'

IND vs AUS 2nd Test Match: मोहम्मद सिराज के साथ मैदान पर हुई झड़प पर Travis Head ने दिया मुँहतोड़ जवाब

Travis Head को आउट करने के बाद Mohammed Siraj ने गालियों के साथ दी विदाई! देखें वीडियो

IND vs AUS 2nd Test Match: बुमराह और सिराज के 4-4 विकेट की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 337 रनों पर किया ऑलऑउट

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।