दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी के साथ फिल्म में नजर आएंगी प्रीति जिंटा, फ्रेंचाइजी ने शेयर की न्यूज!

Preity Zinta: प्रीति जिंटा और दिल्ली कैपिटल्स के फाफ डु प्लेसिस जल्द ही मूवी में नजर आ सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों को लेकर न्यूज शेयर की है।

iconPublished: 26 May 2025, 04:51 PM
iconUpdated: 26 May 2025, 11:34 PM

Preity Zinta And Faf du Plessis In Movie: आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में 68 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और सिर्फ 2 लीग मैच बाकी हैं। इसी बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल बताया गया कि पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे फाफ डु प्लेसिस एक मूवी में काम करने के बारे में सोच रहे हैं।

इस न्यूज को खुद दिल्ली कैपिटल्स के सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया गया। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा फाफ डु प्लेसिस की तरफ से भी इस न्यूज पर रिएक्शन आया है।

फिल्म में काम करेंगे Preity Zinta और फाफ डु प्लेसिस?

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शेयर किए वीडियो में फाफ डु प्लेसिस और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) मैदान पर एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मैदान पर तेज हवाएं चल रही हैं और प्रीति जिंटा के बाल हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कुछ बातचीत चल रही है।

वीडियो की शुरुआत में एक सोशल मीडिया यूजर का रिएक्शन दिखाया जाता है जिसमें उसने लिखा, "प्लीज पहले कोई प्रीति जिंटा और फाफ डु प्लेसिस को मूवी में कास्ट करो।" यूजर ने आगे लिखा, "उनके (फाफ) पास एक्शन वाइब हैं। उनकी (प्रीति जिंटा) उम्र फाइन वाइन की तरह बढ़ रही है। उन्हें किसी स्पोर्ट्स ड्रामा या रॉयल रोमांस में रखिए- इस विजुअल को बर्बाद मत करिए।"

फाफ डु प्लेसिस ने दिया रिएक्शन (Preity Zinta)

यूजर की पोस्ट पर फाफ डु प्लेसिस ने रिएक्शन देते हुए लिखा, "इसको बनाते हैं।" मतलब डु प्लेसिस भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

IPL 2025 में फाफ डु प्लेसिस का प्रदर्शन

सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले फाफ डु प्लेसिस ने 9 मुकाबलों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 22.44 की औसत और 123.92 के स्ट्राइक रेट 202 रन बनाए हैं।

Read more:

गुजरात की हार से RCB को हुआ बंपर फायदा, जानें अब पंजाब-मुंबई सहित कौन सी टीमें टॉप-2 में करेंगी फिनिश

Follow Us Google News