WTC Final के बीच Prasidh Krishna ने की शादी, IPL फ्रेंचाईजी ने दी जानकारी

इस साल शादी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब उनका भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शादी की थी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ट्वीट कर उनकी शादी की जानकारी दी।

New Update
Image Credit rajasthan royals twitter

Image Credit rajasthan royals twitter

इंग्लैंड के द ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीमों के बीच  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) मुक़ाबला जारी है। इसी बीच टीम इंडिया (Team India) के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। शादियों के इस मौसम में पेसर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने भी अपनी शादी की खुशखबरी दी है।

इस साल शादी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब उनका भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शादी की थी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ट्वीट कर उनकी शादी की जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः WTC Final 2023: 'अश्विन को बाहर करना...', सामने आया कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान

विवाह बंधन में बंधे कृष्णा 

Image Credit google

WTC फाइनल के दौरान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गर्लफेंड रचना कृष्णा से शादी कर ली है। शादी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी पत्नी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए। 2 दिन पहले ही दोनों ने सगाई भी की थी। उनकी फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर उनकी शादी की जानकारी दी।

दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रही है। इन तस्वीर में प्रसिद्ध कष्णा पारंपरिक वेषभूषा में नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः R Ashwin को ड्रॉप करने पर भड़के Ponting, कहा 'टीम सिर्फ पहली पारी के लिए चुनी है'

लंबे समय से इंजर्ड हैं कृष्णा   

पेसर प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय से अपनी इंजरी के कारण खेल के मैदान से दूर हैं। वो काफी समय से अपने स्ट्रेस फैक्चर की परेशानी से जूझ रहे हैं। टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके कृष्णा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। हालाकिं अपनी इंजरी के कारण उन्होंने ये सीजन मिस किया था। चोट के चलते वो इस सीज़न नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़ेंः वह रोहित-गिल को परेशान करने के लिए काफी है.. पूर्व पाक कैप्टन ने कंगारू गेंदबाज को लेकर कही बड़ी बात

पिछले सीजन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2022 में गेंद से उनका शानदार रहा था। कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए थे। साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक 14 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।

Latest Stories