Points Table IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) में बुधवार को 63वें मैच में प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक हाई वॉल्टेज मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 59 रनों से मात देकर शानदार जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत के बाद बदली IPL 2025 पॉइंट्स टेबल की तस्वीर

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में जबरदस्त जीत के साथ ही प्लेऑफ (IPL 2025) के लिए अपना नाम फिक्स करवा लिया है। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस करारी शिकस्त के साथ ही आईपीएल के एक और सीजन से निराशाजनक रूप से नॉकआउट हो गई है। इस हार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में खेलने का सपना भी टूट गया है।

GT, RCB और PBKS के साथ MI ने किया टॉप-4 में कब्जा

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 63वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की बात करें तो यहां पर मुंबई इंडियंस ने आखिरकार टॉप-4 में जगह बना ली है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच के परिणाम के बाद पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस टॉप कर रही है। उनके 12 मैच में 18 अंक है और वो पहले पायदान पर है। इसके बाद 12 मैचों में 17 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम दूसरे पायदान पर है। इसके बाद पंजाब किंग्स मौजूद है, जिनके 12 मैच में 17 अंक है। वहीं मुंबई इंडियंस के 13 मैच में 16 अंक हो चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स हुई नॉकआउट

इस मैच के बाद (IPL 2025) दिल्ली कैपिटल्स की टीम बाहर हो चुका है। दिल्ली के अब 13 मैच में 13 अंक है और वो पांचवें स्थान पर है। केकेआर के 13 मैच में 12 अंक है। तो वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के 12 मैच में 10 अंक है। सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैच में 9 अंक है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के 14 मैच में 8 अंक और चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैच में 6 अंक हैं।

Also Read- MI vs DC 63rd Match: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ क्यों गंवाया मैच? 3 पॉइंट्स में आसानी से समझें