IPL 2025: आईपीएल 2025 दो दिनों में शुरू होने जा रहा है। इस 18 सीजन के लिए हर टीम जोरों शोरों से मेहनत कर रही है। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लीग के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ियों को चोट लग गई है। इस लेख में हम आपको उन्हीं खिलाड़ियों और उनके रिप्लेसमेंट के बारे में ताजा अपडेट देंगे।

IPL 2025 - दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती झटका तब लगा जब विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बिना किसी स्पष्ट कारण के अपना नाम वापस ले लिया। अभी इसी कारण से टीम एक रिप्लेसमेंट ढूंढने के लिए संघर्ष कर रही है।

मुंबई इंडियंस ने किए बदलाव

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने जा रहे दक्षिण अफ्रीका के लिजाद विलियम्स चोटिल हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के अल्लाह ग़ज़नफ़र पर को भी चोट लग गई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने जल्दी से अपनी लाइनअप में बदलाव किया है।

बदलाव के बाद ग़ज़नफ़र की जगह अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और विलियम्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के कार्बिन बॉश को मौका दिया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक अहम खिलाड़ी को बदला

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स के चोटिल होने के कारण उन्हें आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह वियान मुल्डर टीम में अपनी जगह बना पाए हैं।

केकेआर ने भी किया बदलाव

स्पीड स्टार उमरान मलिक सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए हैं। दरअसल उन्हें चोट लगने का कारण सीजन से बाहर होना पड़ा। नतीजतन, केकेआर ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है।

READ MORE HERE :

MI BEST PLAYING XI in IPL 2025: हार्दिक पंड्या के टीम में शामिल होते ही इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से होना पड़ेगा बाहर!

CSK BEST PLAYING XI in IPL 2025: इन दिग्गज खिलाड़ियों को अंतिम 11 से होना पड़ेगा बाहर!

RR BEST PLAYING XI: सैमसन, जायसवाल और कौन-कौन से धुरंधर होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा?

KKR BEST PLAYING XI in IPL 2025: अय्यर के बिना कैसी दिखती है केकेआर की प्लेइंग 11, जानिए सबकुछ?