Pat Cummins Leaving India Amid IPL 2025 Rumors: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद ने अब तक सीजन में काफी खराब प्रदर्शन किया है। इसी बीच कमिंस के भारत छोड़कर जाने की चर्चा तेज हो गई। कहा जा रहा है कि हैदराबाद के कप्तान आईपीएल 2025 के बीच में भारत छोड़कर जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

Pat Cummins की वाइफ ने दिया भारत छोड़कर जाने का हिंट

बता दें कि पैट कमिंस की वाइफ बेकी कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें वह पति कमिंस के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। तस्वीर में पैट कमिंस और बेकी कमिंस दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए बेकी कमिंस ने लिखा, "गुडबाय इंडिया। हमें इस प्यारे देश में आना पसंद है।"

क्या बीच में आईपीएल छोड़ रहे हैं Pat Cummins

तो आपको बता दें कि पैट कमिंस आईपीएल 2025 को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। वह हैदराबाद के लिए पूरे सीजन में उपलब्ध रहेंगे। कमिंस को एयरपोर्ट पर वाइफ बेकी के साथ देखा गया। कथित तौर पर कमिंस वाइफ को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए गए थे, जो वापस अपने देश ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। वहीं कमिंस पूरे सीजन भारत में ही रहेंगे।

हैदराबाद का खराब प्रदर्शन

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 18वें सीजन में खराब प्रदर्शन किया है। फिलहाल टीम ने 7 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 2 में जीत हासिल की है। टीम को 2 जीत राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली है। इसके साथ टीम 4 पॉइंट्स और -1.217 का नेट रनरेट हासिल कर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।

हैदराबाद का अगला मैच

गौरतलब है कि अब सनराइजर्स हैदराबाद अपना अगला यानी 8वां लीग मैच 23 अप्रैल, बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम ने पिछला मुकाबला भी मुंबई के खिलाफ ही खेला था, जो वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था।

Read more:

कौन हैं डेवाल्ड ब्रेविस? IPL 2025 के बीच CSK में हुई एंट्री; जानिए क्यों 'बेबी एबी' के नाम से दुनिया में हैं मशहूर