IPL 2023: पूर्व भारतीय हेड कोच बोले- Dhoni की बराबरी कोई नहीं कर सकता

वर्ल्ड क्रिकेट में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी का डंका बजा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) माही की कप्तानी में रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल जीतने में सफल रही।

New Update
MS Dhoni

MS Dhoni, IMAGE IPL/BCCI

वर्ल्ड क्रिकेट में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी का डंका बजा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) माही की कप्तानी में रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल जीतने में सफल रही। IPL 2023 के फाइनल में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को काफी करीबी मुकाबले में 5 विकेट से हराया। 

सुपर किंग्स की जीत के बाद हर तरफ धोनी-धोनी के नाम का शोर गूंज पड़ा। इसी बीच पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का एक बड़ा बयान सामने आया है। शास्त्री का ऐसा कहना है कि धोनी की विरासत की बराबरी कोई नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें- 'ये रिटायरमेंट का बेस्ट टाइम है, लेकिन...', संन्यास पर Dhoni ने लगाया पूर्णविराम

खिलाड़ियों में फूंकी जान

आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी का पूरा जलवा देखने को मिला। यह बात किसी से छिपी नहीं  है कि वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने के लिए जाने जाते हैं और वह युवा खिलाड़ियों को सही रास्ते पर ले जाने में सक्षम हैं। अनुभवी खिलाड़ी ने एक बार फिर आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व किया और आईपीएल 2023 में अपनी क्षमता साबित की।

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों ने सीएसके के लिए लगातार प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

बल्ले से भी चमके 

बेहतरीन कप्तानी के अलावा माही ने इस बार अपने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। कई मैचों में उन्होंने टीम को बढ़िया फिनिशिंग टच दिए। 12 पारियों में उन्होंने 26 की औसत और 182.45 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। खास बात ये रही कि इस दौरान एमएस के बल्ले से 10 बड़े छक्के देखने को मिले। 

 f

शास्त्री ने की तारीफ

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला धोनी के आईपीएल करियर का 250वां मैच था। ये उपलब्धि हासिल करने वाले इस लीग के इतिहास के पहले खिलाड़ी बने। स्टार स्पोर्ट्स पर शास्त्री ने कहा, 

''धोनी ने जिस तरह का प्रदर्शन आईपीएल में किया है, वैसा कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है। दरअसल उन्होंने कहा कि, 250 मैच एमएस धोनी की फिटनेस को दर्शाता है। धोनी इस टूर्नामेंट में जिस तरह की विरासत छोड़कर जाने वाले हैं, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।''

रवि शास्त्री ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, पूरे चेन्नई और तमिलनाडू में उन्हें (धोनी) थाला कहा जाता है। झारखंड के एक लड़के को CSK के फैंस से साउथ में जो प्यार और प्रशंसा मिलती है वह इस खिलाड़ी की महानता का प्रमाण है।

अगले साल भी खेलेंगे माही

दूसरी ओर, धोनी ने खुलासा किया कि वह अगले सीज़न में खेलने की कोशिश करेंगे और प्रशंसकों को आईपीएल 2023 में मिले प्यार और समर्थन के लिए उपहार देना चाहते हैं। फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा था, 

''अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सही समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।''

ये भी पढ़ें- IPL 2023 FINAL: फाइनल में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, धोनी-रायडू ने रचा इतिहास

Latest Stories