Table of Contents
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 (IPL 2025) में बेहद ही दमदार खेल दिखा रही है, जो प्लेऑफ मे क्वालीफाई करने की तहलीज पर खड़ी है। अगले दो मुकाबले जीत कर यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
इसी बीच देखा जाए तो टीम की मालकिन नीता अंबानी ने अब टीम को छठा खिताब जीतने के लिए एक बहुत बड़ी रणनीति अपनाई है और अचानक स्क्वाड में तीन खतरनाक विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है, जो टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
IPL 2025: चरिथ असलंका

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान चरिथ श्रीलंका को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के नीलामी में किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन अब जब विल जैक्स ने दोबारा मुंबई इंडियंस में लौटने का फैसला नहीं किया तो इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है जिन्होंने अभी तक 137 मैचों की 133 पारियों में 2627 रन और 27 विकेट हासिल किए हैं, जो मुंबई इंडियंस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
जॉनी बेयरेस्टो
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी इस बार नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया लेकिन अब अचानक मुंबई इंडियंस ने रियान रिकेल्टन के रिप्लेसमेंट के रूप में जॉनी को शामिल किया है।
दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की वजह से रिकेल्टन दोबारा फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। जॉनी बेयरेस्टो ने टी-20 में कुल 227 मैच खेलते हुए 5385 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 4 सेंचुरी और 29 फिफ्टी है।
रिचर्ड गिल्सन
इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में अपने साथ जरूर जोड़ा लेकिन वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कार्बन बॉश को रिप्लेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह खिलाड़ी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की वजह से दोबारा फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ पा रहे हैं, जिनकी जगह पर रिचर्ड ग्लिशरंजन ने 115 मैचों की 112 पारियों में 129 विकेट लिया है, अब वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) के शेष मुकाबले के लिए टीम के साथ जुड़ चुके हैं।