MLC 2025 Final Winner: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का खिताब एक बार फिर एमआई के नाम रहा। निकोलस पूरन की कप्तानी वाली एमआई न्यूयॉर्क ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम को 5 रनों से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में MI ने जीता एक और खिताब, ग्लेन मैक्सवेल की टीम को हराकर दूसरी बार MLC ट्रॉफी पर किया कब्जा

MINY vs WSF MLC 2025 Final Result: मुंबई इंडियंस टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। लेकिन इस बार रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं थे। दरअसल, मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी कई क्रिकेट लीग में हिस्सा लेती है। इसी तरह एमआई ने भी मेजर लीग क्रिकेट में अपनी टीम के साथ कदम रखा है। एमआई की टीम दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने में सफल रही।
आपको बता दें कि मेजर लीग क्रिकेट अमेरिका की क्रिकेट लीग है। इसका तीसरा एडिशन 13 जून से 14 जुलाई तक खेला गया। मेजर लीग क्रिकेट 2025 का फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला गया। इसमें एमआई न्यूयॉर्क और वाशिंगटन फ्रीडम की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें न्यूयॉर्क की कप्तानी निकोलस पूरन और वाशिंगटन की कप्तानी ग्लेन मैक्सवेल ने की।
न्यूयॉर्क ने वाशिंगटन को हराया
वॉशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला एमआई न्यूयॉर्क के पक्ष में गया। क्विंटन डी कॉक के 77 रनों की मदद से न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रचिन रवींद्र की 70 रनों की पारी की बदौलत टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई। लेकिन 181 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। जिसके चलते एमआई न्यूयॉर्क यह मैच 5 रनों से जीतने में सफल रही।
रुशिल उगरकर एमएलसी 2025 के फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच बने। उगरकर ने फाइनल मैच में 32 रन देकर वाशिंगटन फ्रीडम के दो विकेट लिए। वहीं, मिचेल ओवेन को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। बता दें कि मिचेल ओवेन ने एमएलसी 2025 में 313 रन बनाए और 14 विकेट लिए।
एमएलसी विजेताओं की लिस्ट
एमआई न्यूयॉर्क – 2023
वॉशिंगटन फ्रीडम – 2024
एमआई न्यूयॉर्क – 2025
Read More Here:
7 साल बाद अलग हुए साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप! बैडमिंटन स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पहली बार ICC टूर्नामेंट खेलेगी यह टीम, नीदरलैंड के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई