Table of Contents
Mumbai Indians Pick Replacements for Will Jacks Ryan Rickelton Corbin Bosch: मुंबई इंडियंस ने नेशनल टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों के स्थान पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलांका को शामिल किया है। ये तीनों तभी उपलब्ध होंगे, जब मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।
मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दाव
🚨 News 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
Mumbai Indians pick replacements for Will Jacks, Ryan Rickelton and Corbin Bosch.#TATAIPL | @mipaltan | Details 🔽
आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बीच आईपीएल अब तीन विदेशी खिलाड़ियों - जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलांका - को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ियों के स्थान पर शामिल किया है। ये तीनों तभी टीम में शामिल होंगे जब मुंबई इंडियंस की टीम आगे चलकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।
Mumbai Indians Pick Replacements for Will Jacks Ryan Rickelton Corbin Bosch

दरअसल जॉनी बेयरस्टो को इंग्लैंड के अपने साथी विल जैक्स की जगह लाया गया है, जबकि ग्लीसन और असलांका को क्रमशः रयान रिकलेटन और कॉर्बिन बॉश की जगह शामिल किया गया है। तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए वापस जा रहे हैं, जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे सीरीज में भाग लेंगे, और रिकलेटन और बॉश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लंदन में अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल होंगे।
Mumbai Indians को क्यों करना पड़ा बदलाव?
📰 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧 𝐉𝐨𝐧𝐧𝐲 𝐁𝐚𝐢𝐫𝐬𝐭𝐨𝐰, 𝐂𝐡𝐚𝐫𝐢𝐭𝐡 𝐀𝐬𝐚𝐥𝐚𝐧𝐤𝐚 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐢𝐜𝐡𝐚𝐫𝐝 𝐆𝐥𝐞𝐞𝐬𝐨𝐧 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 20, 2025
Read more ➡ https://t.co/ElbI4MeVBE#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/6vyC8FmW3d
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद फिर से शुरू हुए आईपीएल 2025 सीजन को शेड्यूल की कमी का सामना करना पड़ा है। नतीजतन, कई विदेशी खिलाड़ियों को अपने अभियान को छोटा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
याद दिला दें कि जॉनी बेयरस्टो, जिन्होंने पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल 2024 में मिश्रित प्रदर्शन किया था और 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे, लेकिन अब उन्हें मोचन का मौका है। 5.25 करोड़ रुपये में अनुबंधित, इंग्लैंड का यह बल्लेबाज अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाता है तो अहम भूमिका निभा सकता है। 1 करोड़ रुपये में हासिल किए गए ग्लीसन पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद लीग में लौट आए हैं, जबकि 75 लाख रुपये में अनुबंधित असलांका अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।
जानकारी देते चलें कि अब तक अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 21 मई को वर्चुअल नॉकआउट गेम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। उस मुकाबले में जीत और उसके बाद अपने अंतिम लीग मैच में पीबीकेएस के खिलाफ जीत एमआई की प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण है।
READ MORE HERE :
IPL 2025: SRH की LSG के खिलाफ जीत के 3 बड़े नायक, इनके बिना नहीं थी जीत संभव
IPL में दमदार प्रदर्शन का इन 2 खिलाड़ियों को मिलेगा इनाम, अपने साथ सीधे इंग्लैंड ले जाएंगे कोच गंभीर