25 मई को IPL 2025 का फाइनल खेला जाने वाला है। सीज़न की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी और फिर एक टीम अपने नाम करेगी खिताब। लेकिन जहां एक फाइनलिस्ट का फैसला बाकी है, वहीं चैंपियन टीम का नाम IPL के इतिहास ने पहले ही तय कर दिया है और वो भी कोई आज की बात नहीं, बल्कि 16 अप्रैल को ही इसका इशारा मिल चुका था।

करुण नायर का जीरो पर आउट होना और चैंपियन बनने की कहानी

अब सवाल उठता है कि 16 अप्रैल को ऐसा क्या हुआ जिससे IPL 2025 की संभावित विजेता का नाम तय हो गया? इसका जवाब छिपा है एक खिलाड़ी की पारी में — और वो हैं करुण नायर। IPL 2025 में करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उस दिन, यानी 16 अप्रैल को दिल्ली और राजस्थान के बीच हुए मैच में नायर बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

इतिहास गवाह है जब-जब करुण नायर ज़ीरो पर आउट हुए, मुंबई इंडियंस बनी IPL 2025 चैंपियन

जी हां, IPL इतिहास के आंकड़े कुछ बेहद दिलचस्प संकेत दे रहे हैं। साल 2013, 2017 और 2020 में करुण नायर एक मैच में ज़ीरो पर आउट हुए थे — और हर बार चैंपियन बनी थी मुंबई इंडियंस। अब 2025 में भी ठीक वही स्क्रिप्ट दोहराई गई है।

क्या मुंबई इंडियंस एक बार फिर छठी बार चैंपियन बनने वाली है?

करुण नायर का जीरो पर आउट होना एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए शुभ संकेत बन सकता है। अगर इतिहास ने कुछ सिखाया है, तो वो ये कि कभी-कभी क्रिकेट सिर्फ मैदान पर नहीं, आंकड़ों और ट्रेंड्स में भी अपनी कहानी बुनता है।

Trent Boult sent back both SRH openers, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, IPL 2025, Hyderabad, April 23, 2025

तो अब बस देखना ये है कि क्या 25 मई को वाकई इतिहास दोहराया जाएगा — और मुंबई इंडियंस अपने छठे खिताब के साथ IPL की सबसे सफल टीम बनने की ओर एक और कदम बढ़ाएगी?

Read Also: 35 गेंद में शतक लगाने वाले Vaibhav Suryavanshi किस क्लास में पढ़ते हैं, उनकी गर्लफ्रेंड और सही उम्र जानकर उड़ जाएंगे होश

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।