Mumbai Indians ने प्लेऑफ के लिए बदली अपनी टीम, 129 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी की हार्दिक पंड्या के टीम ए एंट्री

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पांच बार की चैंपियन टीम ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की तलाश में श्रीलंका के व्हाइट बॉल कप्तान पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। उनका नाम चरिथ असलांका (Charith Asalanka) है।

iconPublished: 15 May 2025, 07:32 PM

Mumbai Indians Eyeing on Charith Asalanka For Replacement: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले सभी टीमें प्लेऑफ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद सभी विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए। जिसके बाद उनका आईपीएल 2025 में लौटना मुश्किल लग रहा है। इसलिए हर फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट के लिए नए खिलाड़ियों की तलाश कर रही है।

इन्हीं में से एक मुंबई इंडियंस भी कई विदेशी खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की तलाश में है और उनकी नजरें श्रीलंका के व्हाइट बॉल कप्तान चरिथ असालंका (Charith Asalanka) पर टिकी हैं।

Charith Asalanka करेंगे मुंबई इंडियंस का बेड़ा पार?

मुंबई इंडियंस के प्रमुख खिलाड़ी रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) की तैयारी करेंगे। वहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज विल जैक्स भी 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन प्रभावित हो सकता है, जिसके चलते मुंबई इंडियंस एक मजबूत विकल्प की तलाश में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चरिथ असालंका (Charith Asalanka) मुंबई इंडियंस के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। असलांका एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं और उनमें बड़े शॉट खेलने की क्षमता है।

'न्यूजवायर' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने चरिथ असालंका को आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए टीम में शामिल होने का ऑफर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण अपने कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जिसे असलांका पूरा कर सकते हैं।

प्लेऑफ के लिए स्ट्रगल कर रही मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। उसने 12 में से 7 मैच जीते हैं। प्लेऑफ में सीधे क्वालिफाई करने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने बचे हुए दो मैच जीतने होंगे। लेकिन अगर मुंबई इन दो मैचों में से कोई एक ही मैच जातती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

चरिथ असालंका का टी20 मैचो में प्रदर्शन

चरिथ असालंका ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24.45 के औसत से 1247 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 इंटरनेशनल लीग टी20 मैचों में 23.66 के औसत से 213 रन बनाए हैं। चरिथ असलांका (Charith Asalanka) ने 43 लंका प्रीमियर लीग मैचों में 20.18 के औसत से 747 रन बनाए हैं।

Read More Here:

WTC Final 2025 के लिए हुआ दोनों टीमों का ऐलान, एक क्लिक में जानें कब और कहां खेला जाएगा SA vs AUS का महामुकाबला

IPL 2025 के ये स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे WTC Final 2025 में अपना जलावा, जानें किसे मिला SA vs AUS में खेलने का मौका

क्या है ऑपरेशन सिंदूर का मतलब? इन क्रिकेटरों ने दी अपनी प्रतिक्रिया, सहवाग ने लिखा "तुम धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा..."

Gautam Gambhir ने कही बड़ी बात! पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान से खेलें या नहीं? जानिए क्या दिया जवाब!

Follow Us Google News