Mumbai Indians overtook RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांचक सफर जारी है, जिसमं कई दिनों से चल रही प्लेऑफ की जंग का आखिरकार फैसला हो गया है। आईपीएल के इस सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक बड़ा मुकाबला खेला गया। इस मैच में नीली जर्सी वाली मुंबई पलटन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपना कदम रख दिया है।

IPL 2025 के इतिहास में Mumbai Indians 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची

आईपीएल 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ दिया और इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में ये 11वीं बार प्लेऑफ का सफर तय किया है।

प्लेऑफ में जगह बनाने में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को छोड़ा पीछे

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 11वीं बार प्लेऑफ का स्थान पक्का करने के साथ ही दूसरी सबसे सफलतम टीम बन गई है। उन्होंने इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में 10 बार प्लेऑफ में जगह बनायी है। हालांकि वो एक भी बार अब तक खिताब अपने नाम नहीं कर सके हैं। मुंबई इंडियंस अब चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरी सबसे सफल टीम बन चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 12 बार प्लेऑफ में पहुंची है।

चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा 12 बार प्लेऑफ का कटवा चुकी है टिकट

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की नंबर आता है। केकेआर ने इस लीग में 8 बार प्लेऑफ में जगह बनायी। जिसमें उन्होंने 3 टाइटल जीते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी 7 बार अंतिम चार का सफर तय किया है। इस दौरान वो एक बार ही खिताब हासिल कर सके हैं। आईपीएल में अब ये देखना होगा कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) छठे खिताब को अपने नाम कर पाती है या इससे चूक जाती है।

सबसे ज्यादा प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें

  1. चेन्नई सुपर किंग्स- 12 बार
  2. मुंबई इंडियंस- 11 बार
  3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- 10 बार
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स- 8 बार
  5. सनराइजर्स हैदराबाद- 7 बार

Also Read- MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस से करारी हार के 3 सबसे बड़े विलेन