MI vs RCB: सूर्या के तूफान में उड़ा आरसीबी, विराट की टीम 6 विकेट से हारी

RCB ने अपने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाब में मुंबई ने सूर्या की आतिशी पारी के दम पर लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। 

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबला हुआ। MI vs RCB मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। RCB ने अपने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। 

जबाब में मुंबई ने सूर्या की आतिशी पारी के दम पर लक्ष्य 17वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। MI ने ये मैच 6 विकेट से जीता। नेहल वढेरा ने भी सूर्या का अच्छा साथ दिया और अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। 

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: मैच जीतने के बावजूद Nitish Rana को मिली सजा, इस कारण लगाया गया जुर्माना

खराब शुरुआत के बाद फाफ और मैक्सवेल ने संभाला 

image credit ipl/ bcci

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज भी सस्ते में चलते बने। उन्हें जेसन बेहरेनडोर्फ ने 1 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। इसके बाद आए अनुज रावत को भी  जेसन ने 6 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। उस समय आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 16 रन हो गया।  

संकट में नजर आ रही RCB के लिए बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने अच्छे हाथ दिखाए। फॉर्म में चल रहे कप्तान फाफ डुप्लेसी ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट की साझेदारी में तेज तर्रार 120 रन जोड़े, दोनों टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हुए दिख रहे थे। 

ये भी पढ़ें: Pakistan से Asia Cup 2023 की मेजबानी जानी तय, अब इस देश में होगा टूर्नामेंट!

फाफ और मैक्सवेल के अर्धशतक

image credit ipl/ bcci

दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। मैक्सवेल ने मात्र 33 गेंदों पर 68 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। जबकि फाफ ने 41 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मैक्सवेल के आउट होने के बाद आरसीबी फिर लड़खड़ाती नजर आई। 

image credit ipl/ bcci

इसके बाद फाफ भी जल्दी आउट हो गए। बाद के बल्लेबाजों में केवल दिनेश कार्तिक ही तेजी से रन बना पाए, अन्य बल्लेबाज असफल साबित हुए। इसलिए अच्छी स्थिति में होने के बावजूद आरसीबी 200 का आंकड़ा भी नहीं छु सकी। उसने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 199 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हुए Jofra Archer

किशन की आतिशी पारी, रोहित फिर फ्लॉप 

image credit ipl/ bcci

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए ईशान किशन ने तेज शुरुआत की। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से केवल 21 गेंदों पर 42 रनों की आतिशी पारी खेली। दूसरे छोर पर रोहित आज भी कुछ नहीं कर सके। उनका फ्लॉप शो आज भी जारी रहा, वो आज भी केवल 7 रन ही बना सके।    

दोनों ही बल्लेबाजों को हसरंगा ने एक ही ओवर में चलता किया। कप्तान रोहित अपनी टीम के लिए खराब फॉर्म के कारण बड़ा सिरदर्द बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ मैचों से वो 2 अंकों में भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन आरसीबी की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। क्योंकि इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या और नेहल वढेरा पिच पर जम गए।  

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: फिर केकेआर की जीत में हीरो बने रिंकू... पंजाब को आखिरी गेंद पर दी मात

सूर्या का तूफान और नेहल का साथ 

image credit ipl/ bcci

मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव (surya kumar yadav) ने रौद्र रूप दिखाते हुए 83 रन की तूफानी पारी खेली। सूर्या ने आउट होने से पहले केवल 35 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली। नेहल वढेरा ने भी हाफ सेंचुरी लगाते हुए उनका अच्छा साथ निभाया। उन्होंने अविजित 52 रनों की पारी 34 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के जड़ कर खेली। 

दोनों ने मिलकर मुबाई को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया, लेकिन फिर सूर्या आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। ये दोनों विकेट विजय कुमार के हिस्से आए। मगर फिर नेहल ने ग्रीन के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता 16.3 ओवर में ही पूरी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।।  

Latest Stories