MS Dhoni: साक्षी धोनी ने एमएस धोनी के फैंस को एक खास बात याद दिलाई। जिसे कई फैंस भूल गए थे। इसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी की वाइफ साक्षी ने फैंस को याद दिलाई जरूरी चीज, पक्का आप भी भूल गए होंगे

Sakshi Dhoni 16th Marriage Anniversary Post: भारत इस समय एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का तीसरे दिन का खेल 4 जुलाई को खेला जा रहा है। इन सबके बीच एमएस धोनी के फैंस एक अहम बात भूल गए थे। लेकिन खुद उनकी वाइफ साक्षी ने माही के फैंस को याद दिलाया है।
दरअसल, साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। यहां जानें क्या थी वो बात।
साक्षी धोनी का सोशल मीडिया पोस्ट
साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें एमएस धोनी और खुद साक्षी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हमने एक वादा किया था! अब 16वें साल में कदम रख रहे हैं।" आपको बता दें कि यह कैप्शन एमएस धोनी और साक्षी धोनी की 16वीं शादी की सालगिरह पर बनाया गया है।
View this post on Instagram
एमएस धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी बेहद फिल्मी रही। दोनों की मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई, जहां साक्षी इंटर्न थीं। उनके मैनेजर ने धोनी से मिलवाया, और पहली ही मुलाकात में धोनी को साक्षी पसंद आ गईं। बातचीत बढ़ी और 2008 में दोनों ने डेटिंग शुरू की। 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी हुई। 6 फरवरी 2015 को उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ, जो आज पॉपुलर स्टार किड है।

Read More Here: