MS Dhoni Spotted With SUV: आईपीएल खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से उनके पुराने अंदाज में रांची की सड़कों पर देखा गया। इस बार वो अपनी पसंदीदा बाइक नहीं, बल्कि एक एसयूवी चलाते नजर आए।
बाइक नहीं इस बार MS Dhoni कुछ नए अंदाज में आए नजर, रांची की सड़कों से माही का नया VIDEO वायरल

MS Dhoni Spotted With SUV: आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची पहुंच चुके हैं। धोनी बाइक राइडिंग और गेम्स का काफी शौक है। कई क्रिकेटर्स धोनी के बाइक कलेक्शन को देखकर हैरान भी हो चुके हैं।
कई बार रांची की सड़कों पर उन्हें खुलेआम बाइक चलाते हुए भी देखा गया, पर इस वक्त धोनी बाइक नहीं बल्कि कार ड्राइव करते नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर फैंस एक बार फिर एक्साइटेड हो गए हैं। इससे ये तो पता चल चुका है कि धोनी काफी समय से रांची में ही है।
MS Dhoni का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वो ब्लैक एसयूवी में ड्राइविंग करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के अलावा गाड़ी में कोई और नहीं है। इस दौरान जब धोनी सड़क पर गाड़ी मोड़ रहे होते हैं तो धोनी के पास उनका एक फैन आता है। धोनी उस फैन को देखकर हाथ हिलाकर उसका अभिवादन स्वीकार करते हैं और तेजी से आगे की ओर बढ़ जाते हैं।
— LEO Whistlesᶜˢᵏ ᶠᶜ (@LeoWhistles) June 28, 2025
वायरल वीडियो में धोनी काफी कूल अंदाज में नजर आए। ये कोई पहली बार नहीं है, अक्सर धोनी को अपने शहर रांची में कार और बाइक्स के साथ समय बिताते हुए देखा गया है।
आईपीएल 2026 में खेलने पर सस्पेंस
आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम ने पॉइंट टेबल पर 10वें स्थान पर सीजन खत्म किया। 43 साल के धोनी इस सीजन अपनी फिटनेस को लेकर थोड़े परेशान नजर आए। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनके खेलने को लेकर अभी सस्पेंस आ रहा हैं।

धोनी ने ये पहले ही क्लियर कर दिया है कि अगर वो पूरी तरह से फिट रहते हैं तभी वो अगला सीजन खेलते नजर आएंगे। इसके लिए वो कुछ महीनों तक अपनी फिटनेस की समीक्षा करेंगे तभी जाकर कोई फैसला लेंगे।