एमएस धोनी ने रजिस्टर करवाया 'कैप्टन कूल' का ट्रेडमार्क, 2 साल बाद कानूनी लड़ाई में मिली जीत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ फैंस के बीच ही नहीं बल्कि कानूनी तौर पर भी 'कैप्टन कूल' बन गए हैं। उन्होंने 2 साल की लंबी लड़ाई के बाद यह ट्रेडमार्क हासिल किया है।

iconPublished: 30 Jun 2025, 06:22 PM
iconUpdated: 30 Jun 2025, 06:25 PM

MS Dhoni Captain Cool Trademark: भारतीय क्रिकेट के सबसे कूल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अब कानूनी तौर पर भी 'कैप्टन कूल' बन गए हैं। भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर अपने शांत स्वभाव के लिए उन्हें यह नाम मिला था। अब विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 'कैप्टन कूल' शब्द को अपनी बौद्धिक संपदा (Intellectual property - IP) बनाने के लिए ट्रेडमार्क हासिल कर लिया है।

एमएस धोनी ने स्पोर्ट्स कोचिंग, ट्रेनिंग और उससे जुड़ी सेवाओं के लिए 'कैप्टन कूल' नाम पर ट्रेडमार्क लेने की अर्जी दी थी। अब इस नाम को आधिकारिक तौर पर ट्रेडमार्क जर्नल में 16 जून 2025 को प्रकाशित कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि इसे कानूनी मान्यता मिल गई है।

2 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिला ट्रेडमार्क

एमएस धोनी ने इस ट्रेडमार्क को साल 2023 में दाखिल किया था, लेकिन एक तीसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई थी। पिछले दो सालों से पूर्व भारतीय कप्तान इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। अब आखिरकार कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। इस फैसले का मतलब यह हो सकता है कि धोनी अब अपनी खुद की क्रिकेट अकादमियां शुरू कर सकते हैं। हालांकि, 'थाला' ने पहले अकादमियां खोलने का सौदा किया था, लेकिन 2021 में इसे रद्द कर दिया था।

MS Dhoni registers Captain Cool Trademark for Sports training coaching services and many more purpose

इंडिया टुडे से बात करते हुए एमएस धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने कहा, "यह मामला मशहूर हस्तियों के व्यक्तित्व अधिकारों और उनके नाम से जुड़ी पहचान के कानूनी पहलुओं को उजागर करता है। 'कैप्टन कूल' की पहचान धोनी के साथ गहराई से जुड़ी हुई है, जिसे अदालत ने भी माना है।"

कैसे मिला यह ट्रेडमार्क

हालांकि यह सफर आसान नहीं था। एमएस धोनी के इस आवेदन पर ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 11(1) के तहत आपत्ति जताई गई थी। अधिकारियों को लगा कि यह नाम किसी अन्य मौजूद ब्रांड से मेल खा सकता है और इससे भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेकिन धोनी की कानूनी टीम ने दलील दी कि 'कैप्टन कूल' नाम की पहचान सिर्फ और सिर्फ धोनी से जुड़ी है, जिसे वर्षों से फैंस और मीडिया ने इस्तेमाल किया है। यह नाम अब धोनी के व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुका है।

अदालत ने इन तर्कों को मानते हुए कहा कि धोनी इस नाम के साथ इतने मजबूती से जुड़े हैं कि इससे किसी भी तरह का भ्रम नहीं होगा। और इस तरह धोनी को 'कैप्टन कूल' नाम का पूरा हक मिल गया।

Read More Here: India vs England live streaming: फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला यहां देखे बिल्कुल फ्री

Follow Us Google News