MS Dhoni नहीं लेंगे संन्यास..., कमेंटेटर डैनी मॉरिसन को दिया मजेदार जवाब- VIDEO

पिछले कुछ सालों से धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं हैं कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन हर बार ये महज अटकलें ही साबित होती हैं।

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए लोगों में कितनी दीवानगी है, ये सारी दुनिया जानती है और मानती भी है। माही का दर्जा उनके चाहने वालों की निगाह में किसी भगवान से कम नहीं है। कई बार उन्हें उनके दीवानों द्वारा उनकी तस्वीर को पूजते हुए उनकी आरती उतारते हुए भी देखा गया है। उनकी झलक देखने के लिए लोग व्याकुल रहते हैं। उन्हें देखते ही लोग चीयर करना शुरू कर देते हैं। 

पिछले कुछ सालों से धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं हैं कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन हर बार ये महज अटकलें ही साबित होती हैं। धोनी फिर से मैदान में वापसी कर अपने चाहने वालों को खुश कर देते हैं। इस बार भी आसार यही लगाए जा रहे हैं कि धोनी शायद आखिरी बार बतौर प्लेयर मैदान में दिख रहे हैं। धोनी ने अभी तक इस बिषय में अपने पत्ते खोले नहीं हैं। 

 ये भी पढ़ें: कोहली-गंभीर की फाइट पर सामने आया Sunil Gavaskar का रिएक्शन, बोले- कठोर कार्यवाही होनी चाहिए

धोनी ने मारी गुगली 

बीच में एक-दो बार अपने संन्यास के संकेत देने वाले धोनी ने फिर गुगली मार दी। जब IPL 2023 में लखनऊ के खिलाफ (LSG vs CSK) 3 मई को वो टॉस के लिए उतरे, तो उन्होंने कमेंटेटर डैनी मॉरिसन (Danny Morrison) को अपनी गुगली से क्लीन बोल्ड कर दिया। जब डैनी ने उनसे पूछा कि 'आप क्या अपना आखिरी सीजन एंजॉय कर रहे हो?' तो माही हंस कर बोले, 'लगता है आप डिसाइड करेंगे कि ये मेरा आखिरी सीजन है?' इस पर मॉरिसन भी हंस पड़े। 

 ये भी पढ़ें: 'तूने मेरे परिवार को गाली दी', Kohli-Gambhir Controversy में कही गई बातें हुईं लीक

कुछ समय से संकेत लगाए जा रहे थे कि शायद ये थाला का आखिरी सीजन है। खुद धोनी ने भी ऐसे संकेत दिए थे, हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में इस विषय में कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन अपने कुछ निर्णयों से संकेत दिए थे, जैसे बतौर फिनिशर जडेजा को तैयार करने के लिए अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजना। वैसे अगर धोनी की फिटनेस को देखें ,तो उसे देखकर लगता है कि वो अभी कुछ साल और मैदान में दिख सकते हैं। 

 ये भी पढ़ें: खतरे में WTC Final... लखनऊ को बड़ा झटका, चोटिल KL Rahul आईपीएल 2023 से बाहर!

शानदार कप्तान हैं कैप्टन कूल 

CSK vs PBKS 1

भारतीय टीम 2011 के बाद से कोई विश्व कप नहीं जीत सकी है, तब भारत ने धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीता था। इससे पहले भारत ने धोनी की ही अगुवाई में ही 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। अपने कौशल से दो विश्व कप जीता कर धोनी भारतीय क्रिकेट से सबसे चहेते कप्तानों मे शामिल हैं। धोनी ने न सिर्फ इन विश्व कप में बल्कि अपने करियर में अपनी कप्तानी का ऐसा जौहर दिखाया, कि सारी दुनिया ने उनके कौशल का लोहा मान लिया। 

अगर आईपीएल की बात करें तो आईपीएल में भी उन्होंने अपनी टीम सीएसके को 9 बार फाइनल का सफर तय करवाया है, इनमें 4 बार उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को खिताब भी दिलाया है। जबकि 5 बार टीम उपविजेता रही है। निरंतरता की बात करें तो सीएसके की टीम इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीमों में से एक है। इसका श्रेय काफी हद तक धोनी की कुशल कप्तानी को भी जाता है।  

Latest Stories