Watch: एमएस धोनी ने 0.12 सेकंड में की स्टंपिंग, सूर्यकुमार यादव के उड़े होश; रैना बोले- थाला फॉर ए रीज़न

MS Dhoni: धोनी ने आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में अपनी तेज रफ्तार स्टंपिंग से सबको हैरान कर दिया।

iconPublished: 23 Mar 2025, 09:29 PM
iconUpdated: 23 Mar 2025, 11:34 PM

MS Dhoni Lightning Fast Stumping: एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर अपनी तेज रफ्तार स्टंपिंग से सबको हैरान कर दिया। आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई पहले बैटिंग के लिए मैदान पर है। मुंबई ने चौथा विकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में खोया। इस विकेट के जरिए धोनी ने अपनी शानदार स्टंपिंग का मुजाहिरा पेश किया।

0.12 सेकंड में MS Dhoni ने की स्टंपिंग

धोनी ने पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्टंपिंग के जरिए पवेलियन भेजा। बताया गया कि धोनी ने 0.12 सेकंड में स्टंपिग पूरी कर दी। माही की स्टंपिंग देखकर कॉमेंट्री कर रहे सुरेश रैना ने कहा 'थाला फॉर ए रीजन।"

हैरान रह गए सूर्यकुमार यादव

धोनी की स्टंपिंग देखर सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से हैरान रह गए। माही की स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सूर्या गेंद मिस करते हैं, वैसे ही धोनी उनकी गिल्ली बिखेर देते हैं।

सस्ते में पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव

सूर्या ने चेन्नई के स्टार स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर अपना विकेट गंवाया। सूर्या 26 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

MS Dhoni का अंतर्राष्ट्रीय करियर

गौरतलब है कि माही ने अब तक अपने करियर में 265 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 229 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 39.12 की औसत और 137.53 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा। धोनी ने अब तक दो टीमों के लिए खेला है।

चेन्नई के अलावा 2016 और 2017 में वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। बताते चलें कि धोनी ने अब तक अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत ली हैं। हालांकि अब वह चेन्नई के लिए बौतर बल्लेबाज खेल रहे हैं।

Read more:

SRH vs RR: नो बॉल पर आउट हुए Abhishek Sharma, अंपायर की चूक पर भड़के फैंस!

Follow Us Google News