MS Dhoni feels like old: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। वो कुछ ही महीनों में 44 साल के होने जा रहे हैं। इस वक्त वो आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और चाल चलन से सवाल उठते हैं। अब तो धोनी खुद को भी लगता है कि वो बूढ़े हो गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के पैर छूने पर MS Dhoni ने कैसा किया महसूस?

जी हां... ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद महेंद्र सिंह धोनी ने कही है। जहां उन्होंने हर्षा भोगले के साथ बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि वो बूढ़े हो गए हैं। दरअसल ये पूरा मामला वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पैर छुए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसी नजारे को लेकर धोनी से सवाल किया तो उन्होंने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया।

धोनी को लगता है वो हो गए हैं बूढ़े

सुपरसंडे को डबल हेडर मैच के तहत पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच के बाद प्रजेंटेटर हर्षा भोगले ने एमएस धोनी (MS Dhoni) से एक सवाल किया कि, जब वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी आकर आपके पैर छूते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है। इस पर धोनी ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया। धोनी ने कहा कि वास्तव में लगता है कि मैं अब बूढ़ा हो गया हूं।

अपनी उम्र को लेकर एमएस धोनी ने सुनाया एक दिलचस्प किस्सा

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ के एक किस्से को शेयर करते हुए कहा कि, "हमारी टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) में आन्द्रे सिद्धार्थ हैं। मैं बस में सबसे पीछे बैठता हूं। आन्द्रे मेरी बगल वाली सीट पर बैठे थे। एक दिन बातचीत में मैंने उनसे पूछा कि तुम्हारी उम्र क्या है। वो मुझसे 25 साल छोटा है। उस दिन मुझे वास्तव में यकीन हुआ कि मैं वास्तव में बूढ़ा हो गया हूं।"

Also Read- IPL 2025: अगले सीजन कौन होगा CSK का कप्तान? एमएस धोनी ने लिया इस खिलाड़ी का नाम....