MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलें या न खेलें, वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके परिवार को लेकर भी खूब चर्चा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी अपने परिवार में इकलौते बेटे नहीं हैं? उनका एक बड़ा भाई भी है, जो धोनी की बायोपिक में कहीं नजर नहीं आया।
MS Dhoni 44th Birthday: एमएस धोनी से अलग रहते हैं बड़े भाई, क्या दोनों के बीच है आपसी 'विवाद'? मूवी में भी नहीं था कैरेक्टर

MS Dhoni Elder Brother Story: महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें एमएस धोनी, एमएसडी या माही के नाम से जाना जाता है, भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड 2011 कप जीता था। बेहतरीन विकेटकीपर से लेकर ऐतिहासिक छक्के लगाने तक, 'कैप्टन कूल' ने मैच के बेस्ट फिनिशर के रूप में फैंस का अपार प्यार पाया है।
एमएस धोनी पूरी दुनिया में अपने शांत स्वभाव और कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जितना उनके खेल की चर्चा होती है, उनके पारिवारिक जीवन का एक पहलू उतना ही रहस्यमय है, वो है उनके बड़े भाई का। बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी का एक सगा भाई भी है, जो उनसे करीब दस साल बड़ा है। वह 'कैप्टन कूल' की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी मौजूद नहीं थे, जिससे उनके भाई की कहानी 'अनटोल्ड' रह गई।
एमएस धोनी के परिवार का परिचय
एमएस धोनी का जन्म पान सिंह और देवकी देवी के सबसे छोटे बेटे के रूप में हुआ था। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह और बहन जयंती दोनों ही धोनी से बड़े हैं। लेकिन बायोपिक में सिर्फ माता-पिता और बहन को दिखाया गया है, बड़े भाई को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

क्या करते हैं एमएस धोनी के बड़े भाई?
नरेंद्र सिंह धोनी एक सामान्य जीवन जीते हैं और राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। वे कभी भारतीय जनता पार्टी और फिर समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। वे रांची में रहते हैं, लेकिन समय-समय पर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव जाते रहते हैं। उनकी शादी 2007 में हुई और उनके दो बच्चे हैं। नरेंद्र सिंह धोनी की पत्नी के फेसबुक पेज को ध्यान से देखें तो आप यह भी समझ सकते हैं कि वे एमएस धोनी के फार्म में खेती का काम संभालते नजर आते हैं। कई बार नरेंद्र सिंह धोनी को एमएस धोनी के साथ भी फार्म में देखा गया है।

जब नरेंद्र से पूछा गया कि बायोपिक में उन्हें क्यों नहीं दिखाया गया, तो उन्होंने कहा कि धोनी और उनके बीच उम्र का फासला बहुत ज्यादा था। जब माही क्रिकेट में रुचि लेने लगे, तब तक वह उच्च शिक्षा के लिए अल्मोड़ा जा चुके थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह धोनी के क्रिकेट करियर में किसी भूमिका में नहीं थे और फिल्म का फोकस भी सिर्फ धोनी के क्रिकेट सफर पर था, न कि परिवार पर।
Read More Here: एजबेस्टन में अंग्रेजो का घमंड तोड़ने वाले आकाश दीप के छलके आंसू, किसको दिया मैच जीतने का क्रेडिट?