MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने पर हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कैसे युवाओं को बनाया चैंपियन एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने समय बाद भी अब तक अन्य किसी क्रिकेटर की तुलना में कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग आपको आईपीएल 2023 में भी नजर आ जाएगी। By Puneet Sharma 09 Apr 2023 in Cricket IPL 2023 New Update image credit google/ getty एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने समय बाद भी अब तक अन्य किसी क्रिकेटर की तुलना में कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग आपको आईपीएल 2023 में भी नजर आ जाएगी। लोग उनकी एक झलक के लिए दीवाने रहते हैं। लोग उनके मैदान में उतरने का घंटो इंतजार करते हैं, फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते है। यही नजारा मुंबई में भी 8 अप्रैल को देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरने के बावजूद लोग उनके लिए चीयर करते नजर आए। इसकी वजह माही की शानदार कप्तानी है, जिसने न सिर्फ CSK को 9 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा कर 4 बार खिताब दिलाए हैं, बल्कि टीम इंडिया को भी उन्होंने 2 बार विश्व चैंपियन बनाया है। लेकिन अब उनके टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा खुलासा हुआ है। जिसे सुनकर बहुत आश्चर्य हो रहा है। ये भी पढ़ें- CSK को बड़ा झटका, फिर चोटिल हुए Deepak Chahar... 4-5 मैचों से होंगे बाहर! क्या है धोनी को लेकर हुआ खुलासा हमारे यूट्यूब चैनल 'स्पोर्ट्स यारी' के एक शो में बातचीत के दौरान वरिष्ठ खेल पत्रकार इंद्रनील बासु ने बताया कि "धोनी सिर्फ टेस्ट की ही कप्तानी छोड़ना चाहते थे। वो सीमित ओवर की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे। उन पर प्रेशर बना कर उन्हें लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी छोड़ने के लिए विवश किया गया।" आगे उन्होंने कहा कि "धोनी को बताया गया कि अगर वो कप्तान बने रहे तो हो सकता है कि उनका करियर जल्दी समाप्त हो जाए। लेकिन अगर वो कप्तानी छोड़ देंगे, तो वो आगे भी कुछ सालों तक टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। इसके बाद धोनी ने व्हाइट बॉल की कप्तानी छोड़ दी, और उनकी जगह विराट ने टीम की कमान संभाल ली।" इस खुलासे से हर कोई हैरान रह गया। ये भी पढ़ें- हार के बाद Rohit Sharma ने लगाई सीनियर्स की क्लास, बोले- बहादुरी से खेल दिखाना होगा शानदार रही माही की कप्तानी एमएस ने न सिर्फ टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताए, और सीएसके को आईपीएल में 4 बार विजेता बनाया। बल्कि उनकी बतौर कप्तान भूमिका इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उन्हों कई युवाओं में भरोसा दिखाकर अपनी कप्तानी में उन्हें टीम इंडिया और आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलने के मौके भी प्रदान किए। ऐसे खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट है, पवन नेगी ऐसे ही एक उदाहरण है। एमएस ने युवाओं को चैंपियन के रूप में तैयार किया। रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए उतारने का निर्णय भी उनके ऐसे ही अच्छे फैसलों में से एक माना जाता है। जिससे वो हिटमैन बनकर नए रूप में सामने आए। इसी तरह आरपी सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों को भी उन्होंने उनकी प्र्तिभा को तराश कर महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाया। ये भी पढ़ें- तूफानी पारी के बाद Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, मैच से पहले धोनी ने क्या कहा था इसके अलावा उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों के आउट ऑफ फॉर्म होने पर भी उनकी प्रतिभा को देखते हुए भरोसा जताया। उन खिलाड़ियों ने भी उन्हें निराश नहीं किया। जड़ेजा के आउट ऑफ फॉर्म होने पर भी माही ने उन पर विश्वास बनाए रखा। अब उन्होने अजिक्य रहाणे पर को भरोसा दिखाया, उसका नतीजा आज हमारे सामने है। #MS Dhoni #IPL #csk #team india # महेंद्र सिंह धोनी # सीएसके # आईपीएल #स्पोर्ट्स यारी #टीम इंडिया #sports yaaari Read More यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article