MS Dhoni On Next Season: एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अगला सीजन खेलने को लेकर बड़ा अपडेट साझा कर दिया। आईपीएल 2025 का 67वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले टॉस के दौरान धोनी ने टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा अगले सीजन के लिए उनकी बॉडी जीवित है। तो आइए जानते हैं कि माही ने संन्यास को लेकर क्या कुछ कहा।
अगले सीजन क्या बोले MS Dhoni?
चेन्नई के कप्तान धोनी ने कहा कि हर सीजन एक अलग चुनौती होती है। इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह अपने करियर की आखिरी स्टेज पर हैं। पिछले सीजन भी माही ने यही कहा था कि अगला सीजन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। धोनी पूरे साल में सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। इसके अलावा वह किसी भी लीग में हिस्सा नहीं लेते हैं।
धोनी ने कहा, "यह (बॉडी) जीवित है। हर साल एक नई चुनौती है। इसके लिए बहुत मेंटेनेंस की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते वक्त ज्यादा परेशानी नहीं होती थी। लेकिन सपोर्ट स्टाफ का भी शुक्रिया।" हालांकि माही पूरी तरह से बात को साफ नहीं कि अगले सीजन वह फैंस के लिए मैदान पर उतरेंगे या नहीं।
सीजन में MS Dhoni का प्रदर्शन
बता दें कि धोनी ने अब तक सीजन में 13 मैच खेल लिए हैं। इन मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 30* रनों का रहा है।
धोनी का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मैच खेल लिए हैं। इन मैचों की 242 पारियों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा है। बताते चलें कि माही 2008 यानी पहले सीजन से ही खेल रहे हैं।
Read more:
प्लेऑफ से पहले PBKS को बड़ा झटका! चोटिल हुए Yuzvendra Chahal चोटिल? कोच ने दी चौंकाने वाली जानकारी