MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने करीबी दोस्त के घर उनका बर्थडे मनाने पहुंचे हैं।
'काका को काकी खिलाएगी...' करीबी के जन्मदिन पर MS Dhoni ने जीता दिल, कहा कुछ ऐसा मिनटों में वायरल हुआ VIDEO

MS Dhoni Latest Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जिन्हें फैंस प्यार से कैप्टन कूल के नाम से भी बुलाते हैं, हाल ही में उनका एक बर्थडे सेलिब्रएशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चकाचौंध की दुनिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं।
धोनी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में जब भी सोशल मीडिया पर धोनी का कोई नया वीडियो सामने आता है तो वो काफी तेजी से वायरल होने लगता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वे अपने किसी करीबी दोस्त के घर उसके काका का बर्थडे मनाने गए हैं।
धोनी का मजाकिया अंदाज हुआ वायरल
ये करीबी कोई और नहीं बल्कि धोनी के टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार हैं जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त धोनी उनके परिवार के साथ वहां पहुंचे। धोनी ने केक कटिंग के वक्त ये भी कहा कि, 'काका को काकी केक खिलाएंगी। काका पहले काकी को केक खिलाइए, आपको तो यहीं रहना है हम चले जाएंगे।' धोनी के इस मजाकिया लहजे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साथ फैंस धोनी के डाउन टू अर्थ होने की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
Video of the day 🌟💛 pic.twitter.com/2KctX6yWTg
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) June 22, 2025

भारत के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। धोनी के भारत का सफल कप्तान माना जाता है क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जीती थी। इतने सारे खिताब और देश विदेश में नाम कमाने के बाद भी धोनी अपने करीबी दोस्तों को हमेशा अपने दिन के पास रखते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण ये सेलिब्रेशन वीडियो है।