एक ही दिल है माही... लाइमलाइट से दूर रांची में MS Dhoni ने इन लोगों के साथ मनाया बर्थडे, VIDEO देख बढ़ जाएगी इज्जत

MS Dhoni Birthday: एमएस धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने बड़े ही सादगी के साथ केक काटकर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 07 Jul 2025, 01:34 PM
iconUpdated: 07 Jul 2025, 01:35 PM

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें फैंस प्यार से 'कैप्टन कूल' कहकर बुलाते हैं, वो आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

धोनी इस वक्त रांची में हैं। जहां वो अपने करीब दोस्तों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें माही की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया है।

दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे

सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वो झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का है, जहां थाला अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस वीडियो में एक बार फिर से धोनी की सादगी आपका दिल जीत लेगी।


इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि एमएस धोनी केक काटकर खुद अपने हाथों से वहां मौजूद सभी दोस्तों को खिलाते हैं। उनकी इसी सादगी पर तो फैंस फिदा है जिन्होंने ये बताया है कि वे आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। अपने बर्थडे के दौरान माही ने ब्लैक टी-शर्ट पहना हुआ है।

लाइमलाइट से दूर रहते हैं धोनी

टीम इंडिया और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को प्यार से उनके फैंस 'कैप्टन कूल' कहते हैं। आपको बता दें कि एमएस धोनी हर साल आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते नजर आते हैं।

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

इसके अलावा धोनी लाइमलाइट, सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। इसीलिए माही के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेसब्र रहते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का ये बर्थडे सेलिब्रएशन देख फैंस काफी खुश हुए होंगे।

धोनी का सुनहरा इतिहास

एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफियां जिताई। जिसमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 शामिल है।

MS Dhoni Birthday
MS Dhoni Birthday

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को कई ऐसी ऐतिहासिक जीत मिली जो आज भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

Read also: शुभमन गिल ने एजबेस्टन में दिलाई भारत को कभी न भूलने वाली जीत, ठोक डाले 400 से ज्यादा रन; फिर मैच के बाद क्यों किया रिटायमेंट का जिक्र?

Follow Us Google News