MS Dhoni 44th Birthday: एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान वह अपने शहर रांची में हैं।
जन्मदिन पर वाइफ साक्षी को लॉन्ग ड्राइव पर ले गए एमएस धोनी! रांची में चार बार हुए स्पॉट, वीडियो वायरल

MS Dhoni and wife Sakshi Dhoni Spotted: 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के फैंस भी उनका जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। अपने 44वें जन्मदिन पर वह अपने शहर रांची में हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी रांची में हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद कार ड्राइव करते हुए अपनी पत्नी के साथ घर से निकलते नजर आ रहे हैं।
रांची में वाइफ के साथ स्पॉट हुए एमएस धोनी
अपने 44वें जन्मदिन पर एमएस धोनी अपनी कार किआ ईवी6 ड्राइव करके घर से निकल रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ थीं। जब माही अपनी कार लेकर घर से निकल रहे थे, तो उनकी कार के चारों ओर फैंस की भीड़ जमा हो गई और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक हो गए।
View this post on Instagram
इस दौरान एमएस धोनी के एक फैन ने बताया कि उनके जन्मदिन पर नजारा कैसा था। फैन ने कहा, "आज लोगों के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि माही भाई अपने जन्मदिन पर रांची में सबसे ज्यादा बार बाहर निकले हैं, वे चार बार बाहर निकले हैं। चारों बार पब्लिक ने उन्हें देखा और उनके वीडियो भी बनाए।"
एमएस धोनी का क्रिकेट करियर
एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 50.57 के औसत से 10773 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 मैचों में 37.60 के औसत से 1617 रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने अब तक 278 आईपीएल मैचों में 38.30 के औसत से 5439 रन बनाए हैं।
Read More Here: MS Dhoni 44th Birthday: एमएस धोनी से अलग रहते हैं बड़े भाई, क्या दोनों के बीच है आपसी 'विवाद'? मूवी में भी नहीं था कैरेक्टर