25 मई को IPL 2025 फाइनल के दिन एक साथ संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, पिछले 18 सालों से हैं टूर्नामेंट का हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) चरम पर है। दिन प्रतिदिन इस टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ता जा रहा है। हर एक टीम पूरी मेहनत कर रही है इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की। वहीं खबर आ रही है कि IPL 2025 के फाइनल में एक धमाका होने वाला है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 20 Apr 2025, 01:18 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) चरम पर है। दिन प्रतिदिन इस टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ता जा रहा है। हर एक टीम पूरी मेहनत कर रही है इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की। वहीं खबर आ रही है कि आईपीएल 2025 के फाइनल में एक धमाका होने वाला है। क्रिकेट जगत के दो बड़े नाम आगामी IPL से हटने वाले हैं।

बता दें, इस आईपीएल के फाइनल में सबसे अनुभवी दो खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) एक साथ सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी पिछले 18 साल से इस लीग का हिस्सा रहे हैं। अब वह सन्यास लेना चाहते हैं।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: एमएस धोनी का सफर

एमएस धोनी का सफर अब तक सफर बेहद ही शानदार रहा है। IPL के इतिहास में उनका नाम सबसे बड़े कप्तानों में लिया जाता है। एमएस धोनी अपनी अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को कई बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में अब तक चेन्नई 4 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है

एमएस धोनी ने अपना खेल जगत में अपना करियर साल 2004 में भारत के लिए शुरू किया था। 43 वर्षीय धोनी 21 सालों से अपना योगदान दे रहे हैं। ज्यादा उम्र के होने के बावजूद भी वह आज भी शानदार बल्लेबाजी कर सभी को चौका देते हैं।

मशहूर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का सफर

रविचंद्रन अश्विन आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बन गए है। वह अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल के दौरान अपनी टीम के लिए अहम खिलाडी मानें जाते हैं। उन्होंने अब तक दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों बड़ी टीमों के लिए खेला है।

Read More:

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुभमन गिल से हुई बड़ी गलती, BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Follow Us Google News