Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन जारी है। इस दौरान सभी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। आईपीएल के बीच तेज गेंदबाज मोहित शर्मा(Mohit Sharma) ने एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने एमएस धोनी को लेकर एक किस्सा बताया जो काफी दिलचस्प है।
मोहित शर्मा इस सीजन दिल्ली के तरफ से खेल रहे हैं। वह दिल्ली के लिए शानदार पारी खेल रहे हैं। दिल्ली ने अब तक 5 मैचे खेली है, जिसमे से 4 में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस समय अंक तालिका में दिल्ली का स्थान दूसरे नंबर पर हैं। दिल्ली से पहले मोहित चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में खेल चुके हैं।
Mohit Sharma को ‘मारिया शारापोवा’ कहकर बुलाते थे एमएस धोनी
मोहित शर्मा ने बताया कि वह जब CSK के लिए खेलते थे तब उन्हें धोनी ‘मारिया शारापोवा’ कहकर बुलाते थे। ऐसा कहने के पीछे की वजह भी उन्होंने शेयर की है। उन्होंने कहा, ''माही भाई ने मेरा उपनाम मारिया शारापोवा रखा था। उनको लगता था कि मैं गेंदबाजी करते समय कुछ टेनिस खिलाड़ियों की तरह ऊंची आवाज करता था, जैसे टेनिस खिलाडी ग्रंट करते हैं।

उन्होंने आगे कहा ''धोनी भाई कहते थे कि जब मैं गेंदबाज़ी करते समय आवाज़ करता हूं तो ऐसा लगता है जैसे गेंद 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आएगी, जबकि असल में वो थोड़ी स्लो होती है।”
मेरे लिए यह प्लस पॉइंट है: Mohit Sharma
दरअसल मोहित शर्मा का मानना है कि उनका ये अंदाज उनके लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि उनके इस अंदाज से बल्लेबाज को लगेगा कि यह गेंद तेज आने वाली है, जिसके लिए वे शॉट खेलने की कोशिश करेंगे और बॉल वह मिस कर देते हैं। इस वजह से यह आदत मोहित शर्मा के लिए एक प्लस पॉइंट है।
Mohit Sharma का करियर
मोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत CSK के साथ की। उस दौरान एमएस धोनी टीम के कप्तान हुआ करते थे। धोनी के कप्तानी में मोहित ने बहुत कुछ सीखा। क्योंकि उन्हें खुलकर उस टीम में खेलने का मौका मिल रहा था। बता दें, धोनी अपने खिलाडियों खुलकर खेलने की छूट दते हैं।
Read More :
चेन्नई को जीत दिलाते ही कप्तान MS Dhoni हुए चोटिल! जानिए अब CSK का आगे क्या होगा?