हेडिंग्ले में गरमाया माहौल! IPL के सस्पेंड खिलाड़ी से भिड़ गए DSP सिराज, ऐसा क्या कहा? तिलमिला गए हैरी ब्रूक; VIDEO

Mohammed Siraj and Harry Brook Fight: हेडिंग्ले में शतक से चूके इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक। मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ हुई गर्मागर्मी।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 22 Jun 2025, 07:35 PM
iconUpdated: 22 Jun 2025, 11:34 PM

Mohammed Siraj and Harry Brook Fight: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। आईपीएल से सस्पेंड हुए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को हेडिंग्ले टेस्ट में तीन-तीन जीवनदान मिले लेकिन फिर भी वे शतक लगाने से 1 रन से चूक गए यानी 99 रन बनाकर आउट हो गए।

इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की हैरी ब्रूक के साथ मैदान पर कुछ कहा-सुनी हो गई। सिराज हमेशा की तरह एग्रेसिव अंदाज में नजर आए लेकिन आखिर मामला क्या था जो DSP सिराज आपना आपा खो बैठे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि मैच में सिराज हैरी ब्रूक को गेंद डाल रहे थे और हैरी ब्रूक लगातार उनकी कुटाई किए जा रहे थे। इस दौरान हैरी ब्रूक अपने शतक के भी नजदीक पहुंच रहे थे। हैरी ब्रूक ने सिराज के एक ओवर में 18 रन जड़ दिए थे जिसमें एक छक्का और 2 चौके शामिल थे। डीएसपी साहब अपनी इस कदर कुटाई बर्दाशत नहीं कर पा रहे थे।

क्यों तिलमिलाए हैरी ब्रूक?

इस दौरान सिराज की एक गेंद हैरी ब्रूक के पेट में जा लगी। जिसके बाद उन्होंने सिराज से कुछ कहा जिसे वे सुन नहीं पाए। हैरी ब्रूक ने उन्हें क्या बोला इस बात को जानने के लिए वो बीच मैदान उनसे पूछने लगते हैं कि क्या बोल रहे हो? जिसके बाद तो हैरी ब्रूक तिलमिला से जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

शतक से चूके हैरी ब्रूक

हेडिंग्ले में हैरी ब्रूक को तीन-तीन जीवनदान मिले पर फिर भी वे इस मौके को भुना नहीं पाए। जब वे अपने शतक के बेहद नजदीक पहुंचे यानी 99 रन बनाकर खेल रहे थे तभी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और इसी में वे अपना विकेट गंवा बैठे और 1 रन से उनका शतक रह गया।

Read More: हेडिंग्ले टेस्ट में बवाल! अंपायर ने नहीं सुनी ऋषभ पंत की बात तो विकेटकीपर ने गुस्से में फेंक दी गेंद; VIDEO

Follow Us Google News