MLC 2025 WAF vs LAKR Glenn Maxwell Century: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 8वां मैच हाई स्कोरिंग मैच रहा। जो वाशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (WAF vs LAKR) के बीच खेला गया। इस मैच में वाशिंगटन ने जहां 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए, वहीं लॉस एंजिल्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16.3 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके चलते वाशिंगटन फ्रीडम ने यह मैच 113 रन से जीत लिया।

वाशिंगटन फ्रीडम की जीत में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी शतकीय पारी से टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया।

ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में ठोका धमाकेदार शतक

19.3 ओवर में जेसन होल्डर ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को गेंद डाली। मैक्सवेल ने इस गेंद पर 1 रन लिया और अपनी 48 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। मैक्सवेल ने धमाकेदार पारी खेली है और अपनी टीम को लगभग 200 रन तक पहुंचा दिया। ये गेंद शॉर्ट पिच थी, मैक्सवेल ने इसे पुल करने की कोशिश की लेकिन बल्ले का टॉप एज लगा। गेंद डीप मिडविकेट में खड़े फील्डर से काफी दूर गिरी और उन्हें एक रन मिल गया।

वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए हनुमान बन गए ग्लेन मैक्सवेल

आपको बता दें कि वाशिंगटन फ्रीडम 13 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 98 रन ही बना पाई थी। टीम काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। तभी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार पारी खेली। आखिरी सात ओवर में वाशिंगटन का कोई विकेट नहीं गिरा और 110 रन भी बने।

इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 216.33 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 106 रन बनाए। इसमें 2 चौके और 13 छक्के शामिल हैं।

Glenn Maxwell ने टी-20 में की रोहित शर्मा की बराबरी

अपनी जबरदस्त हिटिंग क्षमताओं के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इस शानदार पारी के दौरान कई अनोखे रिकॉर्ड भी बनाए। वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में 10,500 से ज्यादा रन, 170 से ज्यादा विकेट और पांच से ज्यादा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की गहराई और प्रभाव का एक बड़ा सबूत है।

इसके साथ ही ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने 463 टी20 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 440 टी20 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 463 टी20 मैचों में 22 शतक लगाए हैं।

Read More Here:

WTC 2025 जीतकर भी खुश नहीं है ये साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी! टूर्नामेंट पर उठाए सवाल, ICC से कर दी बड़ी वाली डिमांड

ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में बड़े क्रिकेटरों पर ED का शिकंजा! युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ

WTC 2025-27 चक्र कब से होगा शुरू? जानिए पहले 10 मैचों का शेड्यूल