बाप रे बाप! Rishabh Pant ने खाई सिर पर खाई 144.6 kmph रफ्तार की गेंद; फिर भी डटा रहा भारत का शेर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Sydney Test में Rishabh Pant ने कई सारी गेंदों का प्रभाव अपने शरीर पर झेला। मगर एक गेंद खतरनाक तरीके से उनके हेल्मेट पर भी जा लगी। CRICKET

author-image
By Neeraj Sharma
New Update
Mitchell Starc Fierce Bowling Hit Rishabh Pant Helmet

Mitchell Starc Fierce Bowling Hit Rishabh Pant Helmet

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Mitchell Starc Fierce Bowling Hit Rishabh Pant Helmet During Sydney Test India vs Australia: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के आखिरी टेस्ट में ऋषभ पंत टीम इंडिया के 'आयरन मैन' बने। उन्होंने सिडनी की कठिन पिच पर दिलेर अंदाज में 40 रन की पारी खेली, मगर इस दौरान उन्हें कई बार शरीर पर गेंद लगी। सबकी चिंता तब बढ़ गई जब मिचेल स्टार्क द्वारा की गई गेंद पंत के हेल्मेट पर जा लगी।

Mitchell Starc Fierce Bowling Hit Rishabh Pant Helmet During Sydney Test India vs Australia

मिचेल स्टार्क बहुत तेज गेंदबाजी करते हैं और वो जब 37वें ओवर में बॉलिंग करने आए तो उनकी एक गेंद ऋषभ पंत के हेल्मेट पर जा लगी। दरअसल हुआ यह था कि 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क ने शॉर्ट लेंथ पर गेंद फेंकी, जिसकी रफ्तार 144.6 किमी प्रतिघंटा रही। पंत गेंद से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन यह सीधी उनके कान के हिस्से पर जा लगी। तभी फिजियो और डॉक्टर भागे-भागे पंत की मदद करने के लिए मैदान में आए।

वो तो भला हो, पंत ने हेल्मेट पहना हुआ था जिससे उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। मिचेल स्टार्क को भी अंदाजा था कि पंत को गेंद बहुत जोर से लगी थी, इसलिए वो अगले ही पल उनका हाल जानने आगे आए। आपको याद दिला दें कि साल 2014 में जब फिल हयूज्स का निधन हुआ था, तब उन्हें भी सिर पर गेंद लगी थी। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऐसी घटनाओं को देख सहम जाते हैं।

खैर अच्छी बात ये रही कि पंत को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि इसी पारी के दौरान उन्हें बाईं बाजू पर बहुत जोर से गेंद लगी थी, उस समय भी स्टार्क ही गेंदबाजी कर रहे थे। यह गेंद इतनी जोर से लगी थी कि पंत की बाईं बाजू पर लाल धब्बा बन गया था। पंत इस पारी में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने कठिन पिच पर 98 गेंद खेलते हुए 40 रन बनाए।

Read More Here:

अब Washington Sundar के साथ हुआ अन्याय, स्निकोमीटर की आड़ में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर की चीटिंग!

Rohit Sharma इस सीरीज के बाद ले सकते हैं टेस्ट से संन्यास, अजित अगरकर से भविष्य को लेकर करेंगे चर्चा!

IND vs AUS 5th Test Match: सिडनी में गेंदबाजों के आतंक से भारत 185 रनों पर ढेर, जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ!

Rohit Sharma का फैंस ने बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ "रिटायर"

Latest Stories