Heroes of Mumbai Indians' victory: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां एक के बाद एक रोचक मैच खेले जा रहे हैं। इस मेगा टी20 लीग में बुधवार को एक बड़ा मैच खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 59 रन से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Mumbai Indians की जीत के 3 सबसे बड़े हीरो

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत के साथ ही प्लेऑफ में कदम रख दिया है। मुंबई इंडियंस की इस जीत में कुछ खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन रहा। जिन्होंने अपनी टीम की इस जीत में खास योगदान दिया। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस की टीम में रहे सबसे बड़े नायक।

#3. जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक गेम चेंजर खिलाड़ी के तौर पर याद किए जाते हैं। इस स्टार तेज गेंदबाज ने कई बार अपने खतरनाक गेंदबाजी स्पेल से मुंबई इंडियंस के लिए जीत की नींव रखी है। इसी तरह से मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स की जीत में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का कमाल देखने को मिला। जहां उन्होंने इस मैच में 3.4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट झटके और जीत के सूत्रधार रहे।

#2. मिचेल सेंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार फिरकी गेंदबाज मिचेल सेंटनर आईपीएल के कुछ मैचों में दूर रहने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी करने में कामयाब रहे। इस मैच में मिचेल सेंटनर ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का जबरदस्त जलवा दिखाया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में खास योगदान दिया।

#1 सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव का इस आईपीएल सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सूर्या का इस साल का सबसे बड़ा धमाका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ देखने को मिला। उन्होंने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 73 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली थी। इस पारी ने ही मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में जीत की नींव प्रदान की।

Also Read- MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार जीत के नायक बने सूर्यकुमार यादव ने इस शख्स को समर्पित की प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी