LSG vs MI: इस बार सूर्या के दम पर मुंबई का खाता खुलेगा, या लखनऊ जारी रखेगी उसे हराने का सिलसिला

ये इस सीजन दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी। वैसे अब तक दोनों टीमें आपस में 2 ही बार टकराई हैं, दोनों ही बार जीत लखनऊ को ही मिली है। मुंबई अपना खाता खोलने में अब तक नाकाम रही है।

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

आईपीएल 2023 (IPL2023) में लीग स्टेज के मैच अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। अब होने वाले मैच बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि इनसे नॉक आउट की पिक्चर क्लियर होगी। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indiansकी टीमें IPL 2023 के 63वें मैच में 16 मई, मंगलवार को आमने सामने होंगी।

LSG vs MI मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 से खेला जाएगा। ये इस सीजन दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी। वैसे अब तक दोनों टीमें आपस में 2 ही बार टकराई हैं, दोनों ही बार जीत लखनऊ को ही मिली है। मुंबई अपना खाता खोलने में अब तक नाकाम रही है। उसकी कोशिश होगी कि इस बार वो सूर्या की फॉर्म के सहारे अपनी हार का सिलसिला तोड़ दे। देखना होगा कि ऊंट इस बार किस करवट बैठता है। 

ये भी पढ़ें: अब Cricket में इतिहास बन जाएगा Soft Signal Rule, ICC ने लिया बड़ा फैसला

हेड टू हेड

Jofra Archer 1

कुल मैच: 2 
LSG जीता: 2 
MI जीता: 0 

ये भी पढ़ें: 'मेरे पास कोई जवाब नहीं है...' टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर सामने आया Samson का रिएक्शन

मौसम और पिच

image credit ipl / bcci

मंगलवार को बारिश की संभावना नहीं है। इस दिन ह्यूमिडिटी 27% तक रहेगी। अगर तापमान की बात करें तो मंगलवार को तापमान न्यूनतम 28 और अधिकतम 42 डिग्री रहेगा। हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 

इकाना स्टेडियम की पिच बनाने में काली मिट्टी का उपयोग किया गया है। इससे तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। बीच के ओवर के दौरान स्पिनरों को भी मदद मिलती है, जैसा कि पिछले मैचों में लखनऊ के स्पिनर्स ने करके भी दिखाया है। दूसरी पारी में अगर ओस आई, तो वो महत्वपूर्ण रोल अदा करती है, फिर गेंदबाजी करना कठिन हो जाता है। वैसे इस पिच पर अगर बल्लेबाज जम जाएं, तो उनके लिए भी कुछ आसानी होती है। 

ये भी पढ़ें: भागते-भागते Dhoni के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंचे सुनील गावस्कर, माही के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

image credit ipl/ bcci

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस का मैच मंगलवार, 16 मई को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस का मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस का मैच कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: 'हमसे विकेट को पढ़ने में गलती हुई', साथ ही ओस को दिया दोष

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs GT

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग XI

कुणाल पांड्या (कप्तान), काइली मायर्स, आयुष बढ़ोनी, अमित मिश्रा,  निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, आवेश खान, यश ठाकुर,  नवीन उल हक, प्रेरक मांकड़, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला।

Latest Stories