LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं।
LSG vs DC: मुकाबले से एक दिन पहले सटीक भविष्यवाणी, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में इस टीम का जीतना तय

Table of Contents
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) की टीम आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ इकाना स्टेडियम में भिड़ते हुए नजर आने वाली हैं। ऋषभ पंत और केएल राहुल अपनी पुरानी टीम के सामने होने वाला हैं।
दोनों ही टीम का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है और ऋषभ पंत एवं केएल राहुल की वजह से ये मुकाबला काफी ज्यादा अहम और रोचक बन जाता हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला जीत कर यहाँ आ रही है वहीँ दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था।
LSG vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बात की जाए तो दोनों ही टीम बराबरी पर खड़ी हैं। आईपीएल के इतिहास में दोनों ही टीम कु; 6 बार आमने सामने आई है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 3 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 बार जीत अपने नाम की हैं।
LSG vs DC: विनिंग प्रीडिक्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस मुकाबले में सभी फैंस निगाहें जमा कर बैठे होंगे और एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती हैं। हालाँकि इकाना स्टेडियम के बारे में बात की जाए तो इस मुकाबले में गेंदबाजों का बोल बला देखने को मिल सकता हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले को जीत सकती हैं। उनकी टीम में 3 कमाल के स्पिनर मौजूद है और दिल्ली के बल्लेबाज़ स्पिन अच्छी तरीके से खेल भी लेते है जिस वजह से इस मैदान पर उनका पलड़ा भारी रहने ही वाला हैं।
LSG vs DC: अंक तालिका का हाल
इस मुकाबले से पहले अगर अंक तालिका के बारे में बात की जाए तो इस खबर को लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स 7 मुकाबलों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक़्त 8 मुकाबलों में 5 जीत के साथ 5वें स्थान पर हैं।