LSG vs DC: दिल्ली पर भारी पड़ती है KL Rahul की लखनऊ, देखें आंकड़े आईपीएल 2023 (IPL 2023) का तीसरा मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। By Rajat Gupta 31 Mar 2023 in Cricket IPL 2023 New Update LSG vs DC Head To Head: Image credit: google LSG vs DC, LSG vs DC LIVE, KL Rahul, David Warner: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का तीसरा मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ आगाज करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड (LSG vs DC Head To Head) के आंकड़े क्या हैं। लखनऊ का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड की बात की जाए तो लखनऊ का पलड़ा भारी है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 2 ही मुकाबले खेले गए हैं। दोनों में ही LSG ने जीत दर्ज की है। सैंपल साइज भले ही छोटा हो पर दिल्ली को शनिवार को सर्तक रहना होगा। दिल्ली और लखनऊ के बीच पहला मैच 7 अप्रैल 2022 को मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेल गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.4 चार विकेट खोकर 155 रन बनाए थे और 6 विकेट से इस मैच को जीता था। दोनों ही मैच जीते वहीं लखनऊ और दिल्ली के बीच दूसरा मैच 1 मई 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी थी। लखनऊ ने 6 रन से इस मुकाबले को जीत था। मोहसिन खान ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। ये भी पढ़ें: IPL 2023: पहले ही मैच में शमी का धमाका, कॉनवे को आउट कर लगाया 'स्पेशल शतक' ये भी पढ़ें: IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह के गानों पर झूमे फैंस, रश्मिका-तमन्ना भी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का #KL RAHUL #david warner #Lucknow Super Giants #IPL 2023 #Delhi Capitals #Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals #LSG vs DC #LSG vs DC LIVE #LSG vs DC Head To Head Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article