ये है IPL में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज, लिस्ट देख आपको भी होगी हैरानी

ऐसा ही एक रिकॉर्ड है, सबसे ज्यादा छक्के देने का रिकॉर्ड। जहां छक्के मारने का रिकॉर्ड तो हर खिलाड़ी बनाना चाहता है, लेकिन छक्के खाने का रिकॉर्ड कोई भी खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता। मगर कभी-कभी अनचाहे रिकॉर्ड भी आपके नाम आ जाते हैं।

New Update
CSK vs RR 2

Image Credit IPL / BCCI

आईपीएल का 16वां एडिशन इस समय जारी है। हर बार की तरह IPL 2023 में भी खूब चौके-छक्के लग रहे है। आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, खिलाड़ी पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड बनाए की कोशिश में जीजान से जुटे हैं। मगर क्रिकेट (Cricket) में कुछ अनचाहे रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कोई खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता, लेकिन बस बन जाते हैं। 

ऐसा ही एक रिकॉर्ड है, सबसे ज्यादा छक्के देने का रिकॉर्ड। जहां छक्के मारने का रिकॉर्ड तो हर खिलाड़ी बनाना चाहता है, लेकिन छक्के खाने का रिकॉर्ड कोई भी खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता। मगर कभी-कभी अनचाहे रिकॉर्ड भी आपके नाम आ जाते हैं। इस लिस्ट में जो नाम शामिल हैं, वो सभी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं। 

ये भी पढ़ें: Delhi Capitals के खेमे में मची खलबली... वॉर्नर समेत कई खिलाड़ियों के किट बैग हुए चोरी

सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज  

इस लिस्ट में शामिल गेंदबाजों के नाम जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपको विश्वास नहीं होगा कि इन गेंदबाजों के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड है। इस छक्के देने वाले लिस्ट में शामिल गेंदबाजों में कई सारे संयोग भी हैं। पहला संयोग ये सभी भारतीय गेंदबाज हैं। दूसरा संयोग ये सभी दिग्गज स्पिनर्स हैं। 

तीसरा संयोग ये सभी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं, या अभी भी खेल रहे हैं। इनमें से 2 दिग्गजों का करियर समाप्ति की ओर है, जबकि बाकी के 3 वर्तमान में भी टीम इंडिया की ओर से खेल रहे हैं। इस लिस्ट में शामिल महारथियों के नाम हैं पीयूष चावला, रवीन्द्र जडेजा, आर आश्विन, युजवेंद्र चहल और अमित मिश्रा। 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में होगी Tilak Varma की एंट्री, कप्तान रोहित शर्मा ने दिए बड़े संकेत

सर्वाधिक छक्के देने वालों की लिस्ट 

1- पीयूष चावला (Piyush Chawla

Image Credit IPL / BCCI

आईपीएल में पंजाब किंग्स, केकेआर, सीएसके की ओर से खेल चुके पीयूष चावला इस समय मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। एक समय टीम इंडिया के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला ने अपनी गुगली से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नचाया है। विकेट लेने के लिए ये सीनियर स्पिनर फ्लाइट देने से भी नहीं चूकता है, इसी प्रयास में कई बार रन भी पड़ जाते हैं, इसी कारण ये दिग्गज 185 छक्के देने के कारण फिलहाल नंबर वन पर है।   

2- युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal

िै

पिछले कुछ समय से जब भी आईपीएल में पर्पल कैप का जिक्र होता है, तो चहल का नाम आना लाजमी है। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में दूसरा नंबर उन्हीं का है। टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 182 छक्के खाए हैं। वो आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और आरसीबी की ओर से खेल चुके हैं और इस समय राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं।  

ये भी पढ़ें:  Mohammed Siraj ने किया बड़ा खुलासा, Match Fixing के लिए बुकी ने किया था फोन

3- रवीन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

Image Credit IPL / BCCI

टीम इंडिया के एक और स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी इस लिस्ट में शुमार हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जडेजा कोच्चि टस्कर, गुजरात लॉयंस के लिए भी खेल चुके हैं। अब वो पिछले कई सालों से सीएसके का हिस्सा हैं। खुद लंबे-लंबे छक्के मारने वाले जडेजा अब तक के अपने आईपीएल करियर में 180 छक्के दे चुके हैं और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 

ये भी पढ़ें: हो गया खुलासा... इसलिए RCB के कप्तान बने थे फाफ डु प्लेसिस, माइक हेसन ने खोला राज

4- अमित मिश्रा (Amit Mishra)

Image Credit IPL / BCCI 

टीम इंडिया की ओर से खेल चुके अमित मिश्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस बार लखनऊ सुपर जायंटस का हिस्सा बने मिश्रा जी पिछली साल अनसोल्ड रहे थे। वो भी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, इसकी वजह उनका 176 छक्के देना है। अमित मिश्रा भी एक लेग स्पिनर हैं, जो फ्लाइट देने को हमेशा तैयार रहते हैं। इस प्रयास में उन्हें कई बार रन भी पड़ जाते हैं। वो डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं।  

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मौसम की जानकारी, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग

5- आर अश्विन (R Ashwin)

R Ashwin

इस लिस्ट में 173 छक्के देने के कारण टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अश्विन भी शामिल हैं। इस ऑफ स्पिनर ने आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंटस की ओर से भी खेल चुके हैं। इस समय वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। रविचन्द्रन अश्विन जिस दिन रिदम में नहीं होते उस दिन उन्हें भी बल्लेबाजों के आगे बेबस होना पड़ता है, इसीलिए वो इस लिस्ट में टॉप 5 में अपना नाम शुमार होने से नहीं रोक पाए।  

Latest Stories