वरुण चक्रवर्ती के सामने विल यंग की सिट्टी पिट्टी गुम, Kuldeep yadav ने रचिन रवींद्र को चारों खाने किया चित; देखें कैसे हुआ दोनों का 'अंत

Kuldeep Yadav और वरुण चक्रवर्ती की घातक फिरकी ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया जिसने भारतीय टीम की वापसी करवाई।

iconPublished: 09 Mar 2025, 05:41 PM
iconUpdated: 09 May 2025, 12:26 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में साधारण शरूआत के बाद भारतीय टीम ने कमाल की वापसी की हैं। भारत के स्पिनरों ने आते ही अपनी फिरकी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को फ़साना चालु कर दिया था और न्यूजीलैंड के टॉप आर्डर के बल्लेबाज़ फंसते हुए भी चले गए थे।

इस मुकाबले के बारे में बात की जाए तो रचिन रविंद्र ने अच्छी शरूआत की थी और वें कुछ आक्रामक शॉट भी लगा रहे थे। हालाँकि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी कमाल की गेंद से रचिन रविंद्र को बीट करते हुए भारत को सफलता दिलाई थी।

Kuldeep Yadav के सामने हुए रचिन हुए चारो खाने चित:

इस मुकाबले में रचिन रविंद्र काफी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे जिस कारण रोहित शर्मा ने अपने अनुभवी स्पिनर Kuldeep Yadav को 11वां ओवर थमाया था। Kuldeep Yadav ने पहले ही गेंद पर रचिन रविंद्र को एक कमाल की गेंद डालकर विकेट अपने नाम कर लिया था।

11वें ओवर की पहली गेंद उन्होंने मिडल स्टंप पर डाली जिसे रचिन रविंद्र खेलने के लिए गए थे। हालाँकि Kuldeep Yadav ने एक गूगली डाली थी जिसे रचिन रविंद्र पूरा तरीके से मिस कर गए और उन्होंने अपना विकेट गवा दिया था।

वरुण चक्रवर्ती ने चटकाया विल यंग का विकेट:

भारत की तरफ से इस मुकाबले में भी वरुण चक्रवर्ती ने पहला विकेट दिलाया था। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के बीच साझेदारी हो रही थी जिसके बाद वरुण वरुण चक्रवर्ती ने एक गेंद डाली जो सीधी रह गई और विल यंग बीट होकर उसे पैड पर खा गए जिस कारण उन्हें अपना विकेट गवाना पड़ा।

भारत का पलड़ा भारी:

इस फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाया हुआ हैं। इस खबर के लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 36 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। इस वक़्त डी मिचेल और फिलिप्स बल्लेबाज़ी कर रहे है जहाँ न्यूजीलैंड की टीम दबाव में नज़र आ रही हैं।

Follow Us Google News