भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जीवन किस प्रकार संघर्षों से भरा रहा है, यह आज किसी से भी छुपा नहीं है। धोनी की बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में हर किसी ने देखा है कि धोनी ने किस तरह जीवन के हर अच्छे- बुरे दौर को पार करते हुए आज यह मुकाम हासिल किया है।
पर यह अक्सर देखा जाता है कि धोनी के क्रिकेट करियर से ज्यादा उनके लव लाइफ की चर्चा होती है और उनकी बायोपिक आने के बाद जब फैंस को उनकी लव स्टोरी के बारे में पता चला तो लोग और भी ज्यादा उत्साहित हो गए। आज हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई में धोनी (MS Dhoni) और साक्षी की मुलाकात होटल में हुई थी या माजरा कुछ और है। आज आपको हम सारी बातें बताते हैं।
जाने कहां हुई थी MS Dhoni और साक्षी की मुलाकात

आपने धोनी (MS Dhoni) के बायोपिक में यह देखा होगा कि धोनी और साक्षी की मुलाकात एक होटल में होती है, लेकिन असल में दोनों के बीच कहानी रांची में उनके बचपन से शुरू होती है। दोनों के पिता एक साथ काम करते थे और पारिवारिक संबंध होने के कारण दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि इस दौरान साक्षी के परिवार को देहरादून शिफ्ट होना पड़ा, लेकिन शायद किस्मत ने भी दोनों को मिलाने की कसम खा ली थी।
साल 2007 में ताज बंगाल में जब टीम इंडिया रुकी थी तो उसी होटल में साक्षी इंटर्नशिप कर रही थी। इसी दौरान धोनी और साक्षी की मुलाकात होती है और दोनों की प्रेम कहानी यहीं से शुरू होती है, जैसा कि आपने बायोपिक में देखा है। क्रिकेट के ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी धोनी ने अपने रिश्ते को काफी ज्यादा निजी रखा और जब तक उन्होंने शादी नहीं की, तब तक उन्होंने ज्यादा लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं दी।
बेहद दिलचस्प है दोनों की कहानी
जब धोनी (MS Dhoni) ने साल 2010 में आईपीएल का खिताब जीता, तब देहरादून में जाकर उन्होंने साक्षी के साथ शादी रचाई। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी और साक्षी के बीच 7 साल का उम्र का फैसला है, लेकिन दोनों के बीच जिस तरह की बॉन्डिंग है, उससे इस उम्र के फासले से कोई फर्क नहीं पड़ता।
साल 2010 में धोनी और साक्षी एक बेटी के माता-पिता बने जिसका नाम जीवा है। धोनी ने 2020 में ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया जो अब केवल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आते हैं।
Read Also: CSK के खराब प्रदर्शन के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने बदली टीम, अचानक लिया फैसला