बदली फ्रेंचाइजी... फिर मिला बेटी का गुडलक, IPL 2025 के पहले मैच में प्रचंड फॉर्म में दिखे केएल राहुल, 5 गेंदों में 300 का स्ट्राइक रेट

IPL 2025: केएल राहुल (KL Rahul) इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पहली बार क्रीज पर उतरे। जिसमें उन्होंने काफी दमदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

iconPublished: 30 Mar 2025, 11:48 PM
iconUpdated: 30 Mar 2025, 11:50 PM

KL Rahul Performance in IPL 2025 1st Match: केएल राहुल आईपीएल 2024 में अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्हें आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन नहीं किया। फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा। लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली के पहले मैच में नहीं खेल पाए। लेकिन राहुल ने 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में पहला मैच खेला, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बन गया।

KL Rahul को मिला बेटी का गुडलक

दरअसल केएल राहुल (KL Rahul) 24 मार्च 2025 को बेटी के पिता बने थे। उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके चलते केएल राहुल को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। केएल राहुल ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके अपनी बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी।

आईपीएल 2025 के पहले मैच में दिखा ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट

आईपीएल 2025 का दसवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मैच केएल राहुल के लिए आईपीएल 2025 का पहला मैच था। केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 5 गेंदों पर 15 रन बनाए। जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था।

केएल राहुल आईपीएल आंकड़े

केएल राहुल इस समय आईपीएल में 5वीं टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 133 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 45.17 के औसत से 4698 रन बनाए हैं।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला

Follow Us Google News