Kevin Pietersen को इस खिलाड़ी में दिखी युवी की झलक, कर दी ये भविष्यवाणी

IPL 2023 में कई खिलाड़ियों ने उन्हें मिले अवसरों का भरपूर फायदा उठाया है। टीम इंडिया के लिए खेल चुके ऐसे ही खिलाड़ियों में एक नाम है शिवम दुबे (Shivam Dube) का।

New Update
yuvi kp .png

Image Credit Google

IPL 2023 में कई खिलाड़ियों ने उन्हें मिले अवसरों का भरपूर फायदा उठाया है। इनमें कई खिलाड़ी नए हैं, तो कई पहले टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों में एक नाम है शिवम दुबे (Shivam Dube) का। उन्होंने अपने खेल से धोनी और CSK मैनेजमेंट का भरोसा तो जीता ही है। साथ ही खेल विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है।

दुबे के प्रदर्शन से उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने उनकी तुलना पूर्व दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से की है। उन्होंने ये कमेंट बेटवे के लिए लिखे अपने कॉलम में किया है। पीटरसन उनके खेल से काफी प्रभावित नजर आए। 

ये भी पढ़ें: WTC Final में Virat Kohli कर सकते हैं टीम इंडिया की कप्तानी, Ravi Shastri ने बताई वजह

शिवम की युवी से तुलना 

Shivam Dube

पीटरसन के इस कमेंट की वजह इस सीजन के पहले हाफ में दुबे का शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने 7 पारियों में 157.33 के स्ट्राइक रेट से 3 अर्द्धशतक के साथ 236 रन बनाए। वह बीच के ओवरों में सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ भी उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और अपनी टीम को जिताने का पूरा प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni के एक कॉल ने कराई Ajinkya Rahane की Team India में वापसी, जानें कैसे

पीटरसन ने बेटवे के लिए अपने कॉलम में लिखा "कुछ स्थानीय खिलाड़ियों में भी अपार प्रतिभा दिखाई दी है। मैं इन खिलाड़ियों के खेल से प्रभावित हूं। उनमें से ही एक हैं CSK के शिवम दुबे। उनका खेलने का तरीका युवराज सिंह जैसा ही है। वो बिंदास तरीके से खेलते हैं, वो बहुत ही काबिल और लाजवाब खिलाड़ी हैं। अपने खेल से वो युवराज की याद दिलाते हैं।"

ये भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर था इन 5 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर, अब IPL 2023 ने फूंक दी जान

टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं शिवम 

dube .png

टीम इंडिया के लिए  2019 में शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या के लिए विकल्प  के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया गया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 13 टी20 और 1 वनडे मैच खेला था। लेकिन वो उस समय अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। तब उनका प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा था। 

उनके असफल रहने के कारण उन्हें 2020 में टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। अब उनका प्रयास है कि वो अपने प्रदर्शन से एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी करें। इसके लिए वो जोर शोर से प्रयास कर रहे हैं। 

Latest Stories