अपने डेब्यू टेस्ट मैच में Josh Inglis ने ठोका शतक, 10 साल में ऐसा करने वाले बने पहले कंगारू बल्लेबाज

Josh Inglis Hundred in Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जोश इंग्लिस पुरुष टेस्ट फॉर्मेट में अपने डेब्यू पर शतक लगाने वाले 21वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। 29 वर्षीय वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 90 गेंदों में शतक जड़ा।

author-image
By MAMTA KUMARI
New Update
Josh Inglis Hundred in Sri Lanka vs Australia 1st Test

Josh Inglis Hundred in Sri Lanka vs Australia 1st Test

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Josh Inglis Hundred in Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जोश इंग्लिस पुरुष टेस्ट फॉर्मेट में अपने डेब्यू पर शतक लगाने वाले 21वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। 29 वर्षीय वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) ने 90 गेंदों में शतक जड़ा, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट के दूसरे दिन रनों का सिलसिला जारी रखा।

Josh Inglis Hundred in Sri Lanka vs Australia 1st Test

आपको बताते चलें कि जोश इंग्लिस 2015 में एडम वोजेस के बाद डेब्यू पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बने। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मात्र 94 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाकर 102 रन बनाए। वह गॉल में पहली पारी में शतक या उससे अधिक रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के बाद तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। वहीं जोश इंगलिस (Josh Inglis) टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में ग्रेग चैपल, मार्क वॉ, माइकल क्लार्क और शॉन मार्श जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए।

उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ रात भर नाबाद रहे और गुरुवार को भी उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान करना जारी रखा। ख्वाजा ने दोहरा शतक लगाया और श्रीलंका में टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए। गुरुवार को प्रभात जयसूर्या द्वारा आउट होने से पहले ख्वाजा ने 232 रन बनाए। स्मिथ ने 251 गेंदों में 141 रन बनाए और स्टैंड-इन कप्तान ने श्रीलंकाई स्पिनरों पर अपनी पकड़ दिखाई। जोश इंगलिस ने तेजी से रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने 550 रन का आंकड़ा पार किया और श्रीलंका में अपनी दो टेस्ट मैचों की सीरीज की मजबूत शुरुआत की। गुरुवार (30 जनवरी 2025) को गॉल में मौजूद इंगलिस के माता-पिता ने बल्लेबाज के शतक पूरा करने के बाद स्टैंड से अपने बेटे को फ्लाइंग किस दिया।

जोश इंगलिस (Josh Inglis) उन 06 विदेशी बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने श्रीलंका में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया है:-

  1. फवाद आलम (पाकिस्तान) 2009 में
  2. सुरेश रैना (भारत) 2010 में
  3. शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया) 2011 में
  4. मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) 2001 में
  5. बेन फोक्स (इंग्लैंड) 2018 में
  6. जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया) 2024 में

 

 

READ MORE HERE :

RANJI TROPHY में दिखी "लीडर" Virat Kohli की झलक! दिल्ली के खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए आए नजर, देखें वीडियो

"मैंने रणजी में इतने सारे फैंस..." Virat Kohli को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, लोकप्रियता के मामले में सचिन तेंदुलकर से की तुलना

Usman Khawaja ने ठोका दोहरा शतक, बतौर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर रचा इतिहास

पैरामिलिट्री फोर्स के होते हुए भी Virat Kohli तक पहुंचा फैन, देखें वीडियो

Latest Stories