Table of Contents
आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में प्रवेश करने जा रहा है और 17 मई से बचे हुए मुकाबले शुरू होंगे। टूर्नामेंट में लीग स्टेज और प्लेऑफ को मिलाकर कुल 17 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी बीच मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लग सकता है। टीम के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स प्लेऑफ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
इंग्लैंड ड्यूटी के चलते प्लेऑफ नहीं खेल पाएंगे विल जैक्स
विल जैक्स लीग स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए भारत लौट आए हैं और वे मुंबई इंडियंस के लिए मैदान में उतरेंगे। लेकिन आईपीएल प्लेऑफ के दौरान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें जैक्स को इंग्लैंड टीम में चुना गया है। ऐसे में वे आईपीएल के नॉकआउट मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए विकल्प की तैयारी शुरू कर दी है और Jonny Bairstow का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
मुंबई से जुड़ सकते हैं जॉनी बेयरस्टो, शानदार रहा है IPL में रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और Jonny Bairstow के बीच बातचीत जारी है। यदि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें एनओसी मिल जाती है, तो वह मुंबई के लिए प्लेऑफ में मैदान में उतर सकते हैं। Jonny Bairstow को पिछले मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन आईपीएल में उनका रिकॉर्ड दमदार रहा है। वे अब तक कुल 50 मुकाबलों में 1589 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। उनका औसत 34.54 और स्ट्राइक रेट 144.45 रहा है।
काउंटी खेलने के बाद भारत आएंगे Jonny Bairstow
Jonny Bairstow इस सप्ताह सरे के खिलाफ यॉर्कशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे और उसके बाद भारत रवाना हो सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह मुंबई इंडियंस के साथ मिलकर एक बार फिर आईपीएल में अपने बल्ले का जलवा दिखा पाते हैं या नहीं।
Also Read- England दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ एलान, RCB के पांच धुरंधर को मिली सीधे एंट्री