Jacqueline Fernandez and Shikhar Dhawan Music Teaser Out: क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए मशहूर शिखर धवन अब एंटरटॉइमेंट जगत में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर जल्द ही एक हाई-एनर्जी म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।
किस म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे शिखर धवन?
यह पहली बार है जब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और जैकलीन फर्नांडीज किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'बेसोस' है। जिसे 8 मई 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। इसे सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक नया अनुभव कहा जा रहा है, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में शिखर धवन के लिए एक नई पारी की शुरुआत हो सकती है। जिसका टीजर रिलीज हो चुका है।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब शिखर धवन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इससे पहले वे 2022 में आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'डबल एक्सएल' में एक छोटे से रोल में नजर आए थे। लेकिन 'बेसोस' में यह उनकी पहली बड़ी भूमिका होगी, जिसमें वे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
'बेसोस' म्यूजिक में किस-किस ने किया काम?
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और जैकलीन फर्नांडीज के गाने 'बेसोस' को श्रेया घोषाल और कार्ल वाइन ने गाया है। इसका म्यूजिक रजत नागपाल, फ्रीबॉट और कार्ल वाइन ने कंपोज किया है, जबकि बोल राणा सोतल, फ्रीबॉट और कार्ल वाइन ने लिखे हैं। संगीत निर्माता जॉन क्लेस और रजत नागपाल हैं। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी पीयूष और शाजिया ने किया है।
Shikhar Dhawan का क्रिकेट करियर
शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर में 269 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 10867 रन बनाए हैं। इसमें 24 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने आईपीएल करियर में 222 मैच खेले हैं। इन 222 आईपीएल मैचों में उन्होंने 35.25 की औसत से 6769 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।
Read More Here:
Not Out थे Shubman Gill? आउट दिए जाने के बाद अंपायर पर भड़के गुजरात टाइटंस के कप्तान, वीडियो वायरल
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।